newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने फ्लॉप फिल्मों का जिम्मा लिया खुद पर, बोले-“ऑडियंस की गलती…”

Akshay Kumar: साल 2022 में अक्षय कुमार ने बड़ी से बड़ी फ्लॉप फिल्म दी है और अब साल की शुरुआत में ही उन्होंने एक और फ्लॉप फिल्म अपने खाते में जोड़ ली है। वहीं अक्षय कुमार की लगातार हो रही फ्लॉप फिल्मों की वजह भी उन्होंने खुद को ही माना है, यहां हम इसी बारी में बात करने वाले हैं।

नई दिल्ली। अक्षय कुमार की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म सेल्फी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रही है। फिल्म ने दो दिन में मात्र 5 करोड़ के आसपास का ही बिजनेस किया है। जिस फिल्म को करीब 100 करोड़ से भी अधिक की लागत में बनाया जाए और वो फिल्म जब इस तरह का बिजनेस करे तो मेकर्स के ऊपर संकट के बादल छाने लगते हैं। ये फिल्म अक्षय कुमार की एक और बड़ी फ्लॉप फिल्म की लिस्ट में शामिल होने वाली है। साल 2022 में अक्षय कुमार ने बड़ी से बड़ी फ्लॉप फिल्म दी है और अब साल की शुरुआत में ही उन्होंने एक और फ्लॉप फिल्म अपने खाते में जोड़ ली है। वहीं अक्षय कुमार की लगातार हो रही फ्लॉप फिल्मों की वजह भी उन्होंने खुद को ही माना है, यहां हम इसी बारी में बात करने वाले हैं।

आजतक के साथ हुए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार कहते हैं, “ये एक बहुत अच्छा अलार्म है अगर आपकी फिल्म नहीं चल रही है तो ये गलती आपकी है। जब आपकी कोई फिल्म फ्लॉप होती है तो ये आपके लिए अलार्म होता है जहां पर आपको अपने काम में बदलाव करना होता है। मैं कोशिश कर रहा हूं और कोशिश ही कर सकता हूं।” आगे बात को बढ़ाते हुए अक्षय ने कहा, “हमें दर्शक और किसी को भी दोष नहीं देना चाहिए। ये 100 प्रतिशत मेरी गलती है। आपकी फिल्म नहीं चलती है उसका कारण दर्शक नहीं हैं। इसमें सिर्फ गलती ये है कि आप किस विषय को चुन रहे हैं। शायद आप फिल्म को असल मसाला नहीं दे पा रहे हैं।”

इसके अलावा अक्षय कुमार ने ये भी बताया कि ये उनके साथ पहली बार नहीं हो रहा है इससे पहले भी उनकी कई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली हैं। अक्षय कुमार ने कहा उनकी करीब एक साथ 16 फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुईं थीं। और उन्होंने एक बार और ऐसा था जब उनकी तीन-चार फिल्म नहीं चली थी। अक्षय कुमार का मानना है कि ये होता रहता है। ये जब होता है तो वो उसकी ही गलती है जिसने काम किया है। अक्षय कुमार ने साथ ही ये भी कहा की दर्शक आजकल बदल गए हैं और आपको भी दर्शकों के हिसाब से काम करना चाहिए।