newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IIFA Awards 2023 Winners List: आईफा में छा गईं आलिया भट्ट, ऋतिक रोशन भी नहीं रहे पीछे, जानें किसकी झोली में गिरा कौन सा अवॉर्ड

IIFA Awards 2023 Winners List: हर बार की तरह इस बार भी अवॉर्ड फंक्शन में आलिया भट्ट का जलवा देखने को मिला। इस बार भी आलिया ने बेस्ट एक्ट्रेस की ट्रॉफी अपने नाम की। एक्ट्रेस को संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए अवार्ड मिला। वहीं एक्टर ऋतिक रोशन ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता।

नई दिल्ली। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड्स 2023 का समापन हो चुका है। बीते दो दिन से अबू धाबी के एतिहाद एरिना में आईफा का आयोजन हुआ था, जहां फिल्मों सितारों का जमावड़ा लगा रहा। विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन ने शो को होस्ट किया। अवॉर्ड फंक्शन में  राजकुमार राव, नोरा फतेही, सारा अली खान, सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज जैसे स्टार्स को देखा गया। अवॉर्ड शो के विनर्स की लिस्ट भी आ गई है, तो चलिए जानते हैं कि किसकी झोली में कौन सा अवार्ड गिरा है।

यहां देखें पूरी लिस्ट

बेस्ट पिक्चर- दृश्यम 2 के लिए भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक
बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट(गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट एक्टर- ऋतिक रोशन(विक्रम वेधा के लिए )


सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता- अनिल कपूर( जुग-जुग जियो)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री- मौनी रॉय( ब्रह्मास्त्र )
बेस्ट डेब्यू (मेल) – शांतनु माहेश्वरी और बाबिल खान( गंगूबाई काठियावाड़ी और काला)


बेस्ट निर्देशक – आर माधवन( रॉकेट्री)
बेस्ट लिरिक्स – केसरिया, ब्रह्मास्त्र
बेस्ट फीमेल सिंगर- श्रेया घोषाल( ब्रह्मास्त्र)
बेस्ट म्यूजिक – प्रीतम(ब्रह्मास्त्र)


बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल- अरिजीत सिंह(केसरिया)
आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन रीजनल सिनेमा- रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा
भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि- कमल हासन
सिनेमा में फैशन के लिए अचिवमेंट- मनीष मल्होत्रा


जारी रहा आलिया का जलवा 

हर बार की तरह इस बार भी अवॉर्ड फंक्शन में आलिया भट्ट का जलवा देखने को मिला। इस बार भी आलिया ने बेस्ट एक्ट्रेस की ट्रॉफी अपने नाम की। एक्ट्रेस को संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए अवार्ड मिला। वहीं एक्टर ऋतिक रोशन ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता। उन्हें ये अवॉर्ड विक्रम वेधा के लिए मिला।