newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Alia Bhatt’s Marriage: आलिया ने कर ली रणबीर से शादी..! एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा

Alia and Ranbir: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का रिलेशनशिप ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था और उन्हें डेटिंग करते-करते करीब 5 साल से ज्यादा का समय बीत चुका हैं। दोनों अब अपने प्यार का इजहार भी खुलकर करने लगे हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के लवली कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी है। हमेशा चर्चा में बने रहने वाले आलिया और रणबीर की शादी से जुड़ी खबरें लगातार सोशल मीडिया पर आती रहती हैं। ये अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा लोगों के बीच चर्चा का विषय बनते रहते हैं। आपको बता दें कि आलिया और रणबीर के फैंस को इनकी शादी का काफी लम्बे समय से इंतजार था, जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है। हालांकि, दोनों को एक-दूसरे को डेटिंग करते हुए 5 साल से ज्यादा हो चुके हैं। अक्सर, दोनों से ही उनकी शादी को लेकर सवाल किए जाते हैं। इसी बीच आलिया ने रणबीर से उनकी शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर अपनी सहमति व्यक्त की है। वहीं, अब आलिया भट्ट से भी यही सवाल किया गया, तो उन्होंने जवाब दिया है कि वह मानती हैं कि वह रणबीर कूपर से शादी कर चुकी हैं।

ranbir alia
5 साल से एक-दूसरे को कर रहे थे डेट

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का रिलेशनशिप ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था। दोनों को एक-दूसरे को डेट करते हुए 5 साल से भी ज्यादा हो चुके हैं। अब इन दोनों के प्यार का रंग इतना गहरा हो चुका है कि यह अपने दिली सुरत-ए-हाल का बयां खुलकर करने लगे हैं। इस बीच इनके फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है। एक इंटरव्यू के दौरान आलिया से शादी पर रणबीर कपूर के स्टेटमेंट के बारे में पूछा जाने पर उन्होंने कहा कि, ‘मैं उनकी बात से सहमत हूं। सच कहूं, तो मैं अपने मन में रणबीर से काफी पहले ही शादी कर चुकी हूं’।

alia ranbir kapoor

फैंस को है ब्रह्मास्त्र के रिलीज होने का इंतजार

रणबीर और आलिया के फैंस उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र के रिलीज होने का भी इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी बता चुके हैं कि वह नहीं चाहते थे कि रणबीर और आलिया एक साथ में घूमें। जब उन्होंने दोनों को फिल्म में लिया था, तब यह सोचा था कि इस जोड़ी को सब स्क्रीन पर देखेंगे। हालांकि, फिल्म के शुटिंग के बीच दोनों कुछ ज्यादा ही करीब आ गए और साथ-साथ घूमने लगे।