newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri Actress Kajal Raghwani: काजल राघवानी की झोली में गिर रही एक के बाद एक ताबड़तोड़ फ़िल्में, एक्ट्रेस ने शेयर किया महूरत का वीडियो

Bhojpuri Actress Kajal Raghwani: काजल की सोशल मीडिया पर पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। इंस्टाग्राम पर काजल राघवानी को 5.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। फैंस काजल की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने फैंस को अपनी एक और नई भोजपुरी फिल्म का सरप्राइज दिया है। तो चलिए जानते हैं एक्ट्रेस की इस नई फिल्म के बारे में विस्तार से…

नई दिल्ली। काजल राघवानी की भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस की भोजपुरी इंडस्ट्री में गजब की फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को देखने भर के लिए लाखों-करोड़ों की भीड़ जमा हो जाती है। भोजपुरी जगत में काजल के नाम का डंका बजता है। काजल की सोशल मीडिया पर पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। इंस्टाग्राम पर काजल राघवानी को 5.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। फैंस काजल की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने फैंस को अपनी एक और नई भोजपुरी फिल्म का सरप्राइज दिया है। तो चलिए जानते हैं एक्ट्रेस की इस नई फिल्म के बारे में विस्तार से…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajal Sharda🦋 (@kajalraghwani)

काजल राघवानी की नई फिल्म:

काजल राघवानी के इन दिनों सिक्के बुलंद हैं। एक्ट्रेस की एक बाद एक धड़ाधड़ फ़िल्में आ रही हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही काजल राघवानी की फिल्म ”क्रांतिकारी बहू” का ट्रेलर रिलीज किया गया था और अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपनी एक और नई फिल्म की घोषणा की है। काजल ने अपनी नई फिल्म के मुहूर्त की वीडियो शेयर की है। हालांकि एक्ट्रेस ने फिल्म का नाम अब तक रिवील नहीं किया है। काजल राघवानी की इस नई भोजपुरी फिल्म का निर्देशन भी मंजुल ठाकुर ही कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajal Sharda🦋 (@kajalraghwani)

इसके अलावा काजल राघवानी की फिल्म ”क्रांतिकारी बहू” का ट्रेलर भी बीते दिनों रिलीज किया गया था। एक्ट्रेस की इस फिल्म के ट्रेलर को बहुत पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म के ट्रेलर में आप देखेंगे कि एक बहू जो कि पिता द्वारा ससुरालवालों को मुंहमांगे दहेज़ न दिए जाने के कारण अपने ससुरालवालों की प्रताड़ना झेल रही है। वो देखते ही देखते इन कुरीतियों और पुरुषप्रधान समाज में महिलाओं पर हो रही हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने लगती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajal Sharda🦋 (@kajalraghwani)

काजल के वर्कफ़्रंट की बात करें तो बीते दिनों एक्ट्रेस का नया गाना ”हमरा अंखियां में भरला” भी रिलीज कर दिया गया है। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही ”भौजी”, ”मुनिया” और ”क्रांतिकारी बहू” जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं।