newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Akash Ambani: अंबानी परिवार ने बेटी के नाम का किया अनाउंस, पोस्ट साझा कर दी जानकारी

Akash Ambani: अंबानी परिवार ने एक पोस्ट साझा कर अपनी बेटी का नाम अनाउंस किया है। अंबानी परिवार ने एक कार्ड शेयर किया है जिसमें बच्ची का नाम लिखा हुआ है। कार्ड में लिखा हैं- भगवान कृष्ण की कृपा और धीरूभाई और कोकिलाबेन अंबानी के आशीर्वाद से..पृथ्वी अपनी छोटी बहन वेदा आकाश अंबानी के जन्म की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं।

नई दिल्ली। अंबानी परिवार में एक बार फिर से खुशियों की लहर है। अंबानी परिवार में कुछ दिन पहले ही एक छोटी बच्ची की किलकारी गूंजी है। बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका अंबानी ने एक बच्ची को जन्म दिया है। दोनों की बेटी का जन्म 31 मई 2023 को मुम्बई में हुआ है। बेटी के जन्म के बाद अंबानी परिवार में खुशियों की लहर है। अब श्लोका और आकाश ने अपनी बेटी का नाम भी अनाउंस कर दिया है। दोनों ने अपनी बेटी का नाम वेदा रखा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akash Mukesh Ambani (@akashambani_fc)

अंबानी परिवार ने किया पोस्ट

दरअसल, अंबानी परिवार ने एक पोस्ट साझा कर अपनी बेटी का नाम अनाउंस किया है। अंबानी परिवार ने एक कार्ड शेयर किया है जिसमें बच्ची का नाम लिखा हुआ है। कार्ड में लिखा हैं- भगवान कृष्ण की कृपा और धीरूभाई और कोकिलाबेन अंबानी के आशीर्वाद से..पृथ्वी अपनी छोटी बहन वेदा आकाश अंबानी के जन्म की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं…प्रसन्न माता-पिता श्लोका और आकाश अति उत्साही दादा-दादी नीता दादी और मुकेश दादा, मोना नानी और रसेल नाना, ओवर द मून ग्रेट-ग्रैंडपेरेंट्स मीनाबेन और भारतभाई मेहता, पूर्णिमाबेन और रवींद्रभाई दलाल रजनीकबेन और अरुणभाई मेहता, आनंद बांटना, ईशा-आनंद, राधिका-अनंत आदिशक्ति और कृष्ण निशा-विराज। दिया-आयुष, आलिया, अमायरा, माया और रहम, ढेर सारा प्यार, अंबानी और मेहता परिवार।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akash Mukesh Ambani (@akashambani_fc)

साल 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे आकाश-श्लोका

अंबानी परिवार के इस पोस्ट में पृथ्वी के नाम पर ज्यादा जोर दिया गया है। पृथ्वी अब बड़े भाई बन गए हैं। आपको बता दें कि श्लोका नाम और वेदा नाम एक दूसरे के पूरक है। वहीं आपको बता दें कि आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी की शादी साल 2019 में हुई थी। दोनों एक बेटे के माता पिता है लेकिन अब इनके घर में एक बेटी का भी जन्म हुआ है।