
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली में है। बीते दिन एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमें वो मोमोज का लुफ्त उठाते हुए दिखाई दी। इन दिनों एक्ट्रेस के अफेयर के चर्चे भी खासा सुर्खियों में बने हुए है। वजह है उनका बार-बार आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ नजर आना। दोनों के कई बार साथ में पैपराजी ने कैप्चर किया है। कभी दोनों साथ में लंच करते हुए दिखाई देते हैं। तो कभी लंच पर, दोनों के इस तरह साथ में नजर आने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। अब इस बीच सिंगर और एक्टर हार्डी संधू ने एक्ट्रेस की शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू के बीच खास बॉन्ड है। दोनों बीते साल 2022 में रिलीज हुई स्पाई थ्रिलर ‘कोड नेम- तिरंगा’ में नजर आए थे। सिंगर और एक्टर हार्डी संधू ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब वो फिल्म ‘कोड नेम- तिरंगा’ की शूटिंग करते थे तब एक्ट्रेस ने बताया था कि वो कब और किस शख्स से शादी करेंगी। हार्डी संधू ने कहा कि परिणीति कहती थी, ‘वो तब शादी करेंगी जब उन्हें उनका मिस्टर राइट पर्सन मिल जाएगा’। सिंगर ने ये भी कहा है कि उन्होंने एक्ट्रेस (परिणीति चोपड़ा) को फोन कर बधाई दी है। वो खुश हैं कि फाइनली ये हो रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब तक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों ने ही इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ नहीं कहा है। बीते दिनों एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों के वीडियोज सामने आए थे जिसमें पैपराजी द्वारा रिलेशनशिप पर सवाल किए जाने पर दोनों शर्म के मारे लाल होते हुए नजर आए।
फिलहाल अभी तक तो दोनों को लेकर किसी तरह की कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि कब परिणीति और राघव चड्ढा इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़कर फैंस को अपनी शादी की बधाई देंगे।