Connect with us

मनोरंजन

Amitabh Bachchan: धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन के घर के करीब बम की सूचना, मुंबई पुलिस सख्त

Amitabh Bachchan: इस सूचना के बाद नागपुर पुलिस और मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। आपको बता दें नागपुर पुलिस कंट्रोल को एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ये सूचना मिली कि बिग बी, धर्मेंद्र और मुकेश अम्बानी के घर के नज़दीक बम मिला है। क्या है पूरी खबर यहां हम आपको बताएंगे।

Published

नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र दोनों ही इस सदी के बड़े सितारों में से एक हैं। दोनों ने ही फिल्म जगत को इतनी बेहतरीन फिल्में दी हैं। जो आज भी लोगों के दिलों में कैद हैं। दोनों ही कलाकारों ने कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन किया है। वहीं कल मिली मुंबई पुलिस को एक सूचना ने सभी को हैरत में डाल दिया। मुंबई पुलिस को मंगलवार को एक सूचना दी गई जिससे बिग बी और धर्मेंद्र के फैंस के दिलों में चिंता की लहर दौड़ गई। इस सूचना के बाद नागपुर पुलिस और मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। आपको बता दें नागपुर पुलिस कंट्रोल को एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ये सूचना मिली कि बिग बी, धर्मेंद्र और मुकेश अम्बानी के घर के नज़दीक बम मिला है। क्या है पूरी खबर यहां हम आपको बताएंगे।

अगर हम टाइम्स ऑफ़ इण्डिया की खबरों की मानें तो एक कॉलर ने कॉल करके बताया कि मुंबई में धर्मेंद्र और बिग बी के बंगले के पास बम लगे हुए हैं। नागपुर पुलिस को जैसे ही ये धमकी भरी कॉल आई उन्होंने तुरंत इस कॉल के बारे में मुंबई पुलिस को बताया। जिसके बाद मुंबई टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर उस स्थान पर पहुंचा और पूरे इलाके की जांच की। मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ता ने अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के आसपास इलाके में छानबीन की लेकिन उन्हें ऐसा कुछ भी नहीं मिला जो संगीन हो।

आपको बता दें बिग बी अपने फेमस जुहू बंगले में रहते हैं। उनका यह बंगला काफी फेमस है जहां लोगों की भीड़ हमेशा ही जमा रहती है। रविवार को ये भीड़ और बढ़ जाती है जब अमिताभ बच्चन अपने फैंस से रूबरू होने के लिए घर से बाहर आते हैं। उनका बंगला काफी फेमस है और लोगों की भीड़ उनके बंगले और उनकी सेल्फी लेने के लिए खड़ी होती है। इसके अलावा धर्मेंद्र भी जुहू में अमिताभ बच्चन के बंगले के नज़दीक ही रहते हैं।

अमिताभ बच्चन हाल ही में हमें ऊंचाई फिल्म में दिखे थे जहां उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया था। अब वो आने वाले महीनों में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के साथ फिल्म गणपत में नज़र आने वाले हैं। इसके अलावा प्रभास की फिल्म प्रोजेक्ट के का भी हिस्सा हैं अमिताभ बच्चन। वहीं धर्मेंद्र 3
मार्च को ज़ी5 पर रिलीज़ होने वाली वेब सीरीज “ताज डिवाइडेड बाय ब्लड” में नज़र आने वाले हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement