Connect with us

मनोरंजन

Amitabh Bachchan: चोट लगने के बाद पहली बार जलसा से बाहर आए अमिताभ बच्चन, सेहत में हो रहा सुधार

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन हाल ही में जलसा के बाहर देखे गए, वो भी सिर्फ और सिर्फ अपने फैंस से मिलने के लिए। एक्टर को ठीक-ठाक देखकर फैंस काफी एक्साइटेड दिखे।

Published

नई दिल्ली। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन  इन दिनों घर पर ही आराम कर रहे हैं। सेट पर गंभीर रूप से घायल होने के बाद ही अमिताभ बच्चन शूटिंग सेट्स से दूर हैं और घर पर भी ठीक हो रहे हैं। फैंस भी एक्टर के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। खुद अमिताभ बच्चन भी बिना काम के रह नहीं पा रहे हैं, इसलिए सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं।  अब हफ्तों बाद एक्टर को अपने घर से बाहर निकलते हुए देखा गया। जहां उनके लुक ने सारी लाइमलाइट बटोर ली। तो चलिए जानते हैं कि एक्टर की तबीयत कैसी है।

amitabh bachhan.jpg2

अमिताभ बच्चन की सेहत में सुधार

अमिताभ बच्चन हाल ही में जलसा के बाहर देखे गए, वो भी सिर्फ और सिर्फ अपने फैंस से मिलने के लिए। एक्टर को ठीक-ठाक देखकर फैंस काफी एक्साइटेड दिखे। हालांकि फैंस ने एक बात नोटिस कर ली, जो शायद किसी ने नहीं की, वो एक्टर का देसी और सिंपल अवतार। फैंस को अमिताभ का लुक इतना ज्यादा पसंद आया कि सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एक्टर वैसे तो व्हाइट कुर्ता-पजामा और ब्लैक जैकेट में दिखे लेकिन सारी लाइमलाइट उनके गमछे से लूट ली। दरअसल एक्टर ने कंधे और हाथ को सहारा देने के लिए स्‍ल‍िंग की बजाय गमछा बांध रखा था। अब फैंस को एक्टर का यही देसी जुगाड़ पसंद आ गया।

amitabh bachhan.jpg1

खुद सोशल मीडिया पर लिखा था पोस्ट

अमिताभ को देखकर फैंस को काफी अच्छा लगा क्योंकि उनकी सेहत में पहले से काफी ज्यादा सुधार हो गया है। उम्मीद है कि एक्टर जल्द शूटिंग सेट पर वापसी कर सकते हैं। गौरतलब है कि 6 मार्च को एक्टर के सेट पर घायल होने की खबर आई थी। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा था- हैदराबाद में शूटिंग के दौरान मैं घायल हो गया। एक एक्शन सीन की वजह से मुझे गंभीर चोट लग गई। राइट रिब केज में मांसपेशी फट गई है और रिब कार्टिलेज पॉप हो गया है। फिलहाल शूटिंग को रोक दिया गया है। एआईजी अस्पताल में डॉक्टर की सलाह के बाद स्कैन किया गया। फिलहाल में हैदराबाद से घर वापस आ गया हूं और आराम कर रहा हूं। चोट पर पट्टी बंधी है और इलाज भी चल रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement