
नई दिल्ली। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोविंग सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी है। एक्टर जहां जाते हैं वहां लोग पलके बिछाए उनका इंतजार करते हैं। अमिताभ की एक झलक पाने के लिए फैंस उनके बंगले के बाहर टकटकी लगाए रहते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन को सऊदी अरब में देखा गया, जहां उन्हें देखकर फैंस की तालियां रुकने का नाम नहीं ले रही थी और उन्होंने वहां लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो से मुलाकात की। मुलाकात का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
साथ दिखे दो लेजेंड्री स्टार
अमिताभ बच्चन को सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक प्रदर्शनी मैच में देखा गया, जहां वो बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे थे। स्टेडियम में जाकर अमिताभ बच्चन ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया। इसी कतार में लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी थे जिन्होंने हाथ मिलाकर अमिताभ बच्चन का अभिनंदन किया। एक्टर ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो से बातचीत भी की और उनके चेहरे पर बड़ी स्माइल भी दिखी। हालांकि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई,ये सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर दोनों स्टार्स की मुलाकात का वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस के जरिए खूब पसंद भी किया जा रहा है।
#AmitabhBachchan ?? pic.twitter.com/wCLIXvggaM
— Arpit Sharma (@rinkupunk) January 19, 2023
#AmitabhBachchan meets #Ronaldo? #Messi? #RiyadhSeasonCup #AlNassr #CristianoRonaldo? pic.twitter.com/yOUMA5zYkq
— Rahul Sisodia (@Sisodia19Rahul) January 19, 2023
The legend of all times #AmitabhBachchan #Bollywood pic.twitter.com/nIOrU2Xo5Y
— الملحن نواف عبدالله (@NawafAbdullah_) January 19, 2023
T 4533 – “An evening in Riyadh .. ” what an evening ..
Cristiano Ronaldo, Lionel Messi, Mbape, Neymar all playing together .. and yours truly invited guest to inaugurate the game .. PSG vs Riyadh Seasons ..
Incredible !!!#football #Ronaldo #Messi #AlNassr #SaudiArabia pic.twitter.com/ZD2OUEb3F7— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 19, 2023
सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज
सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन की सऊदी दौरे की कई फोटोज सामने आ रही है। फोटोज देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका स्वागत कितना भव्य हुआ है। यूजर्स भी दो लेजेंड को एक साथ देखकर काफी खुश हैं और दोनों की फोटोज का स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। काम की बात करें तो अमिताभ बच्चन को आखिरी बार फिल्म उंचाई में देखा गया था। जिसमें उनके साथ बोमन ईरानी और अनुपम खेर भी लीड रोल में नजर आए थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। जिसके बाद फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया।