newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

साथ दिखे आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव, होने वाला है कुछ बड़ा

Amrapali Dubey and Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव ने आम्रपाली दुबे के साथ एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें दोनों साथ में डांस करते दिख रहे हैं। खेसारी और आम्रपाली दोनों की एक्टर के लेटेस्ट सॉन्ग अहिरान पर मटक रहे हैं।

नई दिल्ली। भोजपुरी जगत की बड़ी और फेमस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे किसी परिचय की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया लेकर फिल्मी पर्दे पर छाई रहती हैं। इतना ही नहीं उनके सोशल मीडिया पोस्ट भी लाजवाब होते हैं। अब एक्ट्रेस ने सिंगर खेसारी लाल यादव साथ मिलकर डबल धमाका किया है और फैंस का दिल भी जीत लिया है। दोनों को साथ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है और फैंस को लग रहा है कि दोनों साथ मिलकर कुछ बड़ा करने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि पोस्ट में क्या खास है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

खेसारी के साथ मटकाइ कमरिया

खेसारी लाल यादव ने आम्रपाली दुबे के साथ एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें दोनों साथ में डांस करते दिख रहे हैं। खेसारी और आम्रपाली दोनों की एक्टर के लेटेस्ट सॉन्ग अहिरान पर मटक रहे हैं। खेसारी आम्रपाली के साथ ताल से ताल मिलने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को खूब भा रही हैं। वीडियो में आम्रपाली सिम्पल सूट सलवार में दिख रही है और उन्होंने सन ग्लासेस लगा रखे हैं जबकि खेसारी व्हाइट टी शर्ट और ब्लैक पजामा पहने हैं।

वायरल हो रहा गाना

खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे को काफी समय बाद एक साथ देखा गया है। दोनों स्टार अगर मिले हैं तो कुछ तो बड़ा होने वाला है। बता दें कि ये गाना खेसारी लाल यादव की फिल्म अग्निपरीक्षा का है। गाने में खेसारी आकांक्षा पुरी और चाहत सिंह के साथ दिख रहे हैं। सॉन्ग में एक्टर एक नहीं बल्कि दो-दो हिरोइन्स के साथ रोमांस कर रहे हैं। गाने को खेसारी और शिल्पी राज ने गाया है, जबकि लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। गाना सोशल मीडिया पर खूब पसंद भी किया जा रहा है।