
नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फ़ैन फ़ॉलोइंग है। आम्रपाली को इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं। एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं उन्हें देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। एक्ट्रेस की कोई भी फिल्म हो फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में जल्द ही एक्ट्रेस की फिल्म ”निरहुआ हिन्दुस्तानी 4” का यूट्यूब प्रीमियर होने जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कब होगा इस फिल्म का प्रीमियर?
View this post on Instagram
कब होगा आम्रपाली की फिल्म का प्रीमियर!
आम्रपाली दुबे और दिनेशलाल यादव उर्फ़ निरहुआ की सुपरहिट फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 4’ का जल्द ही यूट्यूब प्रीमियर होने जा रहा है। इस फिल्म को आज यानी 8 जून को सुबह 7 बजे ही यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म को निरहुआ म्युजिक वर्ल्ड के यूटयूब चैनल पर पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव “निरहुआ” और आम्रपाली दुबे के अलावा क्रिस्टीना प्रावदा, अमित शुक्ला, अयाज़ खान, किरण यादव, सारा लॉकेट, बिजेंद्र सिंह, अभिषेक कुमार और पारुल प्रिया जैसे कलाकारों ने काम किया है।
इस फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है। फिल्म के निर्माता प्रवेश लाल यादव और अभिषेक कुमार हैं। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले मंजुल ठाकुर और अरबिंद तिवारी ने लिखे हैं। फिल्म के डायलॉग्स अरबिंद तिवारी ने लिखे हैं। फिल्म का संगीत प्रवेश लाल यादव और साजन मिश्रा ने दिया है।
View this post on Instagram
बता दें कि हाल ही में आम्रपाली की फ़िल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2 ने यूट्यूब पर 360 मिलियन व्यूज आंकड़ा पार कर लिया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो आम्रपाली दुबे जल्द ही निरहुआ और अक्षरा सिंह के साथ चार फेरे सात वचन में नज़र आएंगी।