newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Amrapali Dubey- Nirahua’s Song: बंद कमरे में आम्रपाली दुबे और निरहुआ का रोमांस, वायरल हो रहा 7 साल पुराना गाना कटोरे-कटोरे

Bhojpuri stars Amrapali Dubey and Nirahua’s song Katho-Katore goes viral: गाना कटोरे-कटोरे फिल्म सिपाही का है,जो 2017 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म एक पुलिस वाले की जिंदगी की बनी है। कटोरे-कटोरे गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। अब 7 साल बाद गाना फिर से सोशल मीडिया पर छा गया है

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार की बात होती है तो आम्रपाली दुबे और निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव का नाम सबसे पहले आता है। दोनों का ही स्टारडम भोजपुरी सिनेमा में बढ़ता जा रहा है। दोनों को साथ देखकर फैंस भी अपने दिलों पर काबू नहीं रख पाते हैं। अब दोनों जब भी स्क्रीन पर आते हैं तो दोनों की केमिस्ट्री मुर्दे में भी जान डाल देती है। अब  आम्रपाली दुबे और निरहुआ का पुराना गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और खूब पसंद किया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कि वो गाना कौन सा है।

बिस्तर पर आम्रपाली और निरहुआ का रोमांस

आम्रपाली दुबे और निरहुआ के आए दिन गाने सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। दोनों ने साथ में फिल्में भी बहुत सारी की हैं, जिसका कोई न कोई गाना सोशल मीडिया पर छाया ही रहता है। अब दोनों का गाना कटोरे-कटोरे वायरल हो रहा है, जिसमें कमरे के बिस्तर पर निरहुआ आम्रपाली पर प्यार लुटा रहे हैं। दोनों के बीच में हॉटनेस से भरा रोमांस देखा जा रहा है। इतना ही नहीं दोनों को लिपलॉक करते हुए देखा गया। ये गाना बहुत ज्यादा बोल्ड है। अगर आप इस गानों को देखने का मन बना रहे हैं तो बच्चों की पहुंच से दूर रखें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ratnakar Kumar (@ratnakarwwrindia)


2017 में रिलीज हुई थी फिल्म

गाना कटोरे-कटोरे फिल्म सिपाही का है,जो 2017 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म एक पुलिस वाले की जिंदगी की बनी है। कटोरे-कटोरे गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। अब 7 साल बाद गाना फिर से सोशल मीडिया पर छा गया है और इंस्टाग्राम पर इस गाने को लेकर कई रील्स भी बन रही हैं। गाने पर 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है, जब निरहुआ और आम्रपाली का कोई पुराना गाना वायरल हुआ हो।