newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

निरहुआ का फगुआ गीत सुन हंसी नहीं रोक पाई आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी, देखें वीडियो

Nirahua’s Fagua song viral: इन दिनों एक्टर निरहुआ अपनी अपकमिंग फिल्म पटना से  पाकिस्तान-2  की शूटिंग कर रहे है और उनका लेटेस्ट फिल्म का ट्रेलर 4 फेरे 7 वचन का पहला पोस्टर भी रिलीज हो चुका है।

नई दिल्ली। भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव जहां भी जाते हैं, छा जाते हैं। एक्टर की  फिल्में और गाने दोनों ही फैंस को खूब पसंद आते हैं। इन दिनों स्टार्स को एक साथ देखना फैंस को बहुत पसंद है। इन दिनों एक्टर निरहुआ अपनी अपकमिंग फिल्म पटना से  पाकिस्तान-2  की शूटिंग कर रहे है और उनका लेटेस्ट फिल्म का ट्रेलर 4 फेरे 7 वचन का पहला पोस्टर भी रिलीज हो चुका है। अब एक्टर ने आम्रपाली दुबे के साथ फगुआ गीत गाया है जिसे सुनकर फैंस की हंसी नहीं रूक रही हैं..तो चलिए जानते हैं कि एक्टर ने कैसे फगुआ का गीत गाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav)


निरहुआ का फगुआ गीत

निरहुआ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी और बाकी महिला मंडली के साथ दिख रही हैं। एक्टर अपने फगुआ गीत में अपने को-स्टार को बुढ्डा कह रहे हैं और सब लोग हंस रहे हैं। एक्टर ने फगुआ गीत की वीडियो शेयर कर लिखा- होली की बहुत- बहुत शुभकामनाएं। यूजर्स को भी एक्टर का फगुआ गीत पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट लिखा- काहे के होली बाटे काहे के फगुआ – आम्रपाली जवान आ बुढ़ा गईल निरहुआ, काहे के होली बाटे काहे के फगुआ..।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav)


फैंस ने जताई खुशी

एक दूसरे यूजर ने लिखा- होली की ढेर सारी शुभकामनाएं मेरी जान निरहुआ सर। एक अन्य ने लिखा-हर एक नई उम्मीद साथ दिनेश लाल निरहुआ और अम्रपाली दुबे अन्य साथियों ने होली गाने गा कर खुशियां मनाई रहे है।। पोस्ट के नीचे आपको तमाम ऐसे कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे। काम की बात करें तो हाल ही एक्टर का मुस्लिम लुक वायरल हुआ था जिसमें वो टोपी पहने मस्जिद की तरफ जाते दिखे थे। ये वीडियो खूब वायरल हुआ था, फैंस को लगा था कि निरहुआ ने धर्म परिवर्तन कर लिया है लेकिन ये एक्टर की शूटिंग का सीन है।