
नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत का जाना पहचाना नाम है। आज आम्रपाली किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस की लोकप्रियता का भोजपुरी जगत में डंका बजता है। सोशल मीडिया पर भी आम्रपाली दुबे को 5 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं। एक्ट्रेस के फ़ैंस उनकी नई फ़िल्मों और गानों का बेसब्री से इंतज़ार करते रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर आम्रपाली ने अपनी नई फ़िल्म की अनाउंसमेंट कर दी है।चलिए बताते हैं एक्ट्रेस की इस नई फ़िल्म के बारे में विस्तार से।
View this post on Instagram
आम्रपाली की नई फ़िल्म:
भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे जल्द ही अपनी नई भोजपुरी फ़िल्म “मां की लाडली” में नज़र आएंगी। एक्ट्रेस ने फ़िल्म में महूरत से तस्वीरें शेयर की हैं। इस फ़िल्म के निर्माता रवि सिंह हैं जबकि फ़िल्म को सतेंद्र यादव ने प्रोड्यूस किया है।
View this post on Instagram
आम्रपाली ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें आम्रपाली दुबे की ख़ूबसूरती देखते ही बन रही है। एक्ट्रेस का हुस्न सोशल मीडिया पर बिजलियां गिरा रहा है। आम्रपाली दुबे हाल ही में कुंभ स्नान करने पहुंची थी जहां से उन्होंने कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। आम्रपाली की ख़ूबसूरती पर उनके फ़ैन खूब प्यार लुटा रहे हैं।
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो मां की लाडली के अलावा आम्रपाली जल्द ही सीआईडी बहू, साइकिल वाली दीदी और रोज़ा जैसी भोजपुरी फ़िल्मों में नज़र आएंगी। फ़िलहाल एक्ट्रेस साइकिल वाली दीदी की शूटिंग में व्यस्त हैं।