newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अपनी ही शादी से भागने का प्लान बना रही आम्रपाली दुबे! दुल्हन बन लगी खूबसूरत

Amrapali Dubey becomes bride: आम्रपाली दुबे ने सोशल मीडिया पर अपने अपकमिंग गाने की अनाउंसमेंट कर दी है। गाना सैड सॉन्ग है।गाने का नाम बर्बाद है।

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का नाम अक्सर निरहुआ के साथ जोड़ा गया है। कहा तो ये भी जाता है कि दोनों छिपकर शादी कर चुके हैं लेकिन इन बातों में सच्चाई नहीं है..ये मात्र सिर्फ अफवाह है। फैंस को दोनों की जोड़ी बहुत ज्यादा पसंद है, जिसके चलते ऐसी बातें सुनने को मिलती रहती है लेकिन अब लगता है कि आम्रपाली खुद ही अपनी शादी से भागने का प्लान बना रही हैं। ये हम नहीं बल्कि खुद एक्ट्रेस का कहना है। तो चलिए जानते हैं कि पूजा माजरा क्या है।

जूता पहन भागने को तैयार आम्रपाली

ये बात तो सभी जानते हैं कि आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हर छोटी से छोटी चीज को फैंस से शेयर करती हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने हैवी लहंगा पहन रखा है और खुद को भारी ज्वेलरी से सजा रखा है। फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- मैं इस शादी से कभी भी भाग सकती हूं। बता दें कि आम्रपाली ने लहंगे के साथ जूते पहने हैं और फोटो में अपने जूतों को फ्लॉन्ट कर रही हैं। हालांकि ये बात एक्ट्रेस ने जूतों को देखकर ही कही है।


फैंस कर रहे शादी का इंतजार

एक्ट्रेस लगभग हर फिल्म में दुल्हन जरूर बनती हैं। उन्होंने लिखा है- एक बार फिर बनी दुल्हन। खैर फैंस अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को असल में दुल्हन के रूप में देखना चाहते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ेगा। काम की बात करें तो आम्रपाली दुबे ने सोशल मीडिया पर अपने अपकमिंग गाने की अनाउंसमेंट कर दी है। गाना सैड सॉन्ग है।गाने का नाम बर्बाद है।बर्बाद गाना 15 दिसंबर को आम्रपाली के चैनल पर रिलीज होने वाला है।