
नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं क्योंकि उनकी फिल्में बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आती है। इन दिनों उनका गाना तेरा पटियाला सूट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और इसके अलावा उनकी फिल्म घूंघटवाली सुपरस्टार यूट्यूब पर रिलीज हो चुकी हैं। इसी बीच आम्रपाली दुबे की फिल्म का गाना सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है।अब गाना ही इतना प्यारा है कि एक बार सुनने के बाद आपका बार-बार मन करेगा। तो चलिए जानते हैं कि गाना कौन सा है और गाने में क्या खास है।
बहुत पसंद किया जा रहा है गाना
आम्रपाली दुबे और निरहुआ की फिल्म की माई का रोमांटक गाना पिया के बिन आ रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा है। गाने में आम्रपाली सिर्फ नजरों से ही प्यार का इजहार कर रही हैं और उनके मन में निरहुआ को लेकर प्यार है। वो भरी बारिश में निरहुआ को ढूंढ रही हैं। गाना बहुत ही प्यारा है क्योंकि गाने को प्रियंका सिंह ने और नाजिम अली ने गाया है।एक बार गाने को पूरा सुनने के बाद फैंस गाने को बार बार सुन रहे हैं।गाना दो दिन पहले रिलीज किया गया था और सोशल मीडिया पर गाना छा चुका है। गाने को 1 लाख से ज्यादा व्यूूज मिल चुके हैं।
View this post on Instagram
गाने की तारीफ कर रहे फैंस
एक यूजर ने गाने की तारीफ कर लिखा- बहुत अच्छे ढंग से इस गाना को गाया गया और आशा करता हूं की आने वाले समय में भी इसी प्रकार से हर गाने को शुद्धता से गाया जाए क्योंकि आजकल के ज्यादातर भोजपुरी गानों में डबल मीनिंग और भद्दापन रहता है। एक दूसरे यूजर ने लिखा-एक त अतना बढ़िया गीत ऊपर से प्रियंका सिंह दीदी का आवाज चुना गया..मजा ही आ गया है। एक अन्य ने लिखा-भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसा फिल्मी गाना होना चाहिए तब भोजपुरी बदलेगा