newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Amrapali Dubey Marriage: क्या शादी करने वाली हैं भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे!, इस एक्टर के साथ जोड़े जा रहे दिल के तार?

Amrapali Dubey Marriage: आम्रपाली जो भी सोशल मीडिया पर डालती हैं, वो तेजी से  वायरल हो जाता है।एक्ट्रेस की फिल्मों और रील्स दोनों को ही बहुत पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेती हैं

नई दिल्ली। भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस जो भी सोशल मीडिया पर डालती हैं, वो तेजी से  वायरल हो जाता है।एक्ट्रेस की फिल्मों और रील्स दोनों को ही बहुत पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस शादी करने वाली हैं?, जी हां ये हम भी बल्कि उसके फैंस कह रहे हैं। अब ऐसा क्यों हैं..ये हम आपको बताते हैं।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं आम्रपाली दुबे

एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन वीडियो या रील्स शेयर करती हैं। उन्होंने हाल ही में एक्टर निरहुआ के साथ मैं  मायके चली जाऊंगी गाने का शूट पूरा किया है और गाने के रेप पर निरहुआ के साथ एक फोटो भी डाली है। फोटो में दोनों ही ब्लू आउटफिट में दिख रहे हैं।

ये बात तो सभी जानते हैं कि आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी सुपरहिट है और फैंस जब भी दोनों को साथ देखते हैं तो शादी की मांग करने लगते हैं..। अब एक बार फिर दोनों को साथ देखकर यूजर्स शादी के बारे में पूछ रहे हैं।

यूजर्स ने लुटाया प्यार

एक यूजर ने लिखा- आप कही मत जाओ, बस निरहुआ के साथ फिल्म बनाओ। एक दूसरे ने पूछा- आप दोनों शादी कब कर रहे हो। एक दूसरे ने पूछा- क्या आप दोनों की शादी हो गई है। वहीं कुछ फैंस दोनों को भैया-भाभी कर बुला रहे हैं।  एक दूसरे यूजर ने पूछा- आप दोनों की जोड़ी ऐसे ही बनी रहे भैया-भाभी। एक अन्य ने लिखा- आप दोनों की जोड़ी एक साथ बहुत अच्छी लगती हैं। पोस्ट के नीचे आपको तमाम ऐसे प्यारे-प्यारे कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे।