नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की सुपरस्टार नायिका हैं। एक्ट्रेस की भोजीवुड में जबरदस्त लोकप्रियता देखने को मिलती है। यूपी से बिहार तक में आम्रपाली के नाम का डंका बजता है। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। सोशल मीडिया पर भी आम्रपाली की धाकड़ फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। आम्रपाली सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। फैंस उनकी नई फोटोज और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट रील शेयर की, जिसे देखकर आपका भी दिल जोर से धड़कने पर मजबूर हो जाएगा। तो चलिए जानते हैं क्या है इस वीडियो में खास!
View this post on Instagram
आम्रपाली दुबे की लेटेस्ट वीडियो :
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी लेटेस्ट फोटो और शेयर करती रहती हैं। ऐसे में आम्रपाली दुबे ने अपनी एक और लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस भोजपुरी गाने ”अहो राजा” पर नैन मटकाती नजर आ रही हैं। रील में एक्ट्रेस की अदाएं और हुस्न दोनों ही काबिल-ए-तारीफ़ है।
View this post on Instagram
आम्रपाली के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस वीडियो में सलवार-कमीज में दुपट्टा ओढ़े नजर आ रही हैं। हल्के हाफ कर्ल्स हेयर, आंखों में काजल, माथे पर छोटी सी काली बिंदी और गुलाबी होंठ में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है। हर कोई आम्रपाली के हुस्न की तारीफ़ करता हुआ नजर आ रहा है।
View this post on Instagram
बता दें कि इससे पहले आम्रपाली का नया गाना ”आम्रपाली तोहार कजरा” रिलीज किया जाएगा। बता दें कि ये गाना अरविंद अकेला कल्लू, प्रियंका मौर्या और आम्रपाली दुबे की आने वाली फिल्म ”मेरे जीवनसाथी” का पहला गाना है। इस गाने को अरविन्द अकेला कल्लू और प्रियंका मौर्या ने अपने सुर से सजाया है। गाने के लिरिक्स उमा लाल यादव ने लिखे हैं। ओम झा ने गाने को अपना म्यूजिक दिया है।