newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

आम्रपाली दुबे ने शुरू की अपनी नई भोजपुरी फिल्म की शूटिंग, एक्ट्रेस की इस फिल्म का नाम सुनकर हो जाएंगे हैरान

Amrapali Dubey New Bhojpuri Film: हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। सोशल मीडिया पर भी आम्रपाली की धाकड़ फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैंस एक्ट्रेस की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आम्रपाली दुबे ने अपनी एक और नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है तो चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में विस्तार से।

नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की सुपरस्टार नायिका हैं। एक्ट्रेस की भोजीवुड में जबरदस्त लोकप्रियता देखने को मिलती है। यूपी से बिहार तक में आम्रपाली के नाम का डंका बजता है। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। सोशल मीडिया पर भी आम्रपाली की धाकड़ फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैंस एक्ट्रेस की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आम्रपाली दुबे ने अपनी एक और नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है तो चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में विस्तार से।

आम्रपाली की नई फिल्म:

आम्रपाली दुबे ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। एक्ट्रेस की इस नई भोजपुरी फिल्म का नाम ”CID बहू” है। एक्ट्रेस ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। आम्रपाली ने फिल्म के पहले दिन की शूटिंग और मुहूर्त की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। आम्रपाली की इस नई फिल्म के निर्माता प्रेम राय हैं। फिल्म का निर्देशन अंजय रघुराज ने किया है। फिल्म की कहानी अरबिंद तिवारी ने लिखी है। ”CID बहू” का संगीत ओम झा और साजन मिश्रा ने दिया है।

बता दें कि जल्द ही आम्रपाली दुबे नई भोजपुरी फिल्म ”सास कमाल बहू धमाल” का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर किया जाएगा। इस फिल्म को पहली बार ”फिलमची भोजपुरी” के चैनल पर दिखाया जाएगा। बता दें कि आम्रपाली की इस फिल्म का निर्माण भी ”फिलमची भोजपुरी” ने ही किया है। ये फिल्म ”फिलमची भोजपुरी” की पहली खुद बनाई हुई फिल्म है।

बता दें कि इससे पहले आम्रपाली का नया गाना ”आम्रपाली तोहार कजरा” रिलीज किया जाएगा। बता दें कि ये गाना अरविंद अकेला कल्लू, प्रियंका मौर्या और आम्रपाली दुबे की आने वाली फिल्म ”मेरे जीवनसाथी” का पहला गाना है। इस गाने को अरविन्द अकेला कल्लू और प्रियंका मौर्या ने अपने सुर से सजाया है। गाने के लिरिक्स उमा लाल यादव ने लिखे हैं। ओम झा ने गाने को अपना म्यूजिक दिया है।