नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे के नाम की भोजपुरी इंडस्ट्री में तूती बोलती है। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेक़रार नजर आता है। आम्रपाली जहां भी जाती हैं लाखों की भीड़ इकठ्ठा हो जाती है। आम्रपाली दुबे की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को 5 मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस की नई फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आम्रपाली दुबे की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म अब जल्द ही पहली बार टीवी पर भी दस्तक देने वाली है। तो चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में विस्तार से…
View this post on Instagram
आम्रपाली दुबे की फिल्म:
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की सुपर-डुपर हिट ब्लॉकबस्टर फिल्म ”समाज में परिवर्तन” का जल्द ही वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने जा रहा है। इस फिल्म का जल्द ही ज़ी बाइस्कोप पर वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने वाला है। हालांकि ये फिल्म ज़ी बाइस्कोप पर कब दिखाई जाएगी इसके डेट और टाइम का खुलासा अभी नहीं किया गया है।
View this post on Instagram
आम्रपाली दुबे की ये फिल्म ”समाज में परिवर्तन” दो साल पहले रिलीज की गई थी जो थिएटर्स में ब्लॉकबस्टर रही थीं। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे के अलावा समर सिंह, संजय पांडे, प्रकाश जैस, केके गोस्वामी, राज प्रेमी और मनोज लाल यादव जैसे कलाकारों ने काम किया है। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन धीरज ठाकुर ने किया है। फिल्म के लिरिक्स धीरज ठाकुर, यादव राज, मधुकर आनंद, सत्या सावरकर और संतोष उत्पाती ने लिखे हैं जबकि इस फिल्म का संगीत मधुकर आनंद, साजन मिश्रा और रौशन सिंह ने दिया है।
बता दें कि आम्रपाली ने इससे पहले भी अपनी एक और नई फिल्म के बारे में फैंस को बताया था। इस फिल्म का नाम ”मेरे जीवन साथी” है। इस फिल्म में आम्रपाली अरविन्द अकेला कल्लू के साथ नजर आएंगी। आम्रपाली दुबे जल्द ही ”मातृ देवो भवः”, ”मां भवानी” और ”रोजा” जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगी।