
नई दिल्ली। ‘मोगेम्बो खुश हुआ’ ये डायलॉग बच्चे-बच्चे की जुबान पर आज तक बसा हुआ है। जी हां, बॉलीवुड के मशहूर खलनायक दिवंगत अमरीश पुरी ने अपनी दमदार एक्टिंग और शानदार डायलॉग डिलीवरी की बदौलत लोगों के दिल में अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने कई फिल्मों में निगेटिव किरदार निभाकर लोगों को अपने किरदार से नफरत करने पर मजबूर कर दिया। उनके द्वारा निभाए गए हर एक किरदार ने दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। लेकिन आज हम आपको अमरीश पुरी के बारे में नहीं बल्कि उनकी बेटी नम्रता पुरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी फोटोज और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
अमरीश पुरी की बेटी नम्रता पुरी फ़िल्मी दुनिया की लाइमलाईट से दूर रहती हैं। लेकिन वो अक्सर अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। खूबसूरती के मामले में नम्रता कई बॉलीवुड हसीनाओं से आगे हैं। लेकिन, उनका फिल्मों में आने का कोई इरादा नहीं है।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि, नम्रता पुरी बाय प्रोफेशन एक सिविल इंजीनियर हैं, और फ़िल्मी दुनिया से काफी दूर रहती हैं। नम्रता एक सिंपल लाइफ जीती हैं। लेकिन, सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज को लोग खूब पसंद करते हैं।
नम्रता को फैशन में खासा दिलचस्पी है। उनकी सोशल मीडिया को देखकर भी पता चलता है की नम्रता पुरी काफी फैशनेबल हैं। आपको बता दें कि, नम्रता का अपना एक क्लोथिंग ब्रांड भी है।
फैशन के अलावा नम्रता को घूमने का भी शौक है। नम्रता अक्सर अपने वेकेशन की फोटो शेयर करती रहती हैं।