newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Aditya-Ananya: आदित्य रॉय कपूर के प्यार में मुंह छुपाती नजर आईं अनन्या पांडे, तस्वीरें वायरल

Aditya – Ananya: आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप को लेकर को ऑफिसियल स्टेटमेंट नहीं दी है। हालांकि, फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद है। आदित्य और अनन्या साथ में काफी क्यूट लगते हैं। दोनों की तस्वीरें ही इनके इश्क़ की कहानी बयां कर देती हैं।

नई दिल्ली। कहते हैं इश्क़ और मुश्क छुपाये नहीं छुपता है। कथित तौर पर बॉयफ्रैंड-गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। बी-टाउन के इस कथित नए नवेले जोड़े को अभी एक साथ वेकेशन एन्जॉय करते हुए देखा गया था। ये कपल लिस्बन में एक साथ छुट्टियां मनाने पहुंचे थे, जहां से इनकी एक साथ क्वालिटी टाइम बिताती हुई कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। आदित्य और अनन्या अब वेकेशन से वापस स्वदेश लौट चुके हैं। अब एक बार फिर इनके इश्क़ के चर्चे मशहूर हो रहे हैं। तो चलिए बताते हैं क्या है पूरा माजरा…

आदित्य और अनन्या को एक बार फिर शहर में एक साथ स्पॉट किया गया। जी हां, ये दोनों एक साथ कार में स्पॉट हुए। यहां पर आदित्य ने व्हाइट कलर का पेंट शर्ट पहना था जिसमें वो हमेशा की तरह किलर लग रहे थे। तो वहीं उनकी लेडी लव अन्नया ने पिंक कलर का आउटफिट पहना था, जिसमें वो बला की हसीन लग रहीं थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HT City (@htcity)

शनिवार की रात मुंबई की बारिश के बीच आदित्य और अनन्या ड्राइव के लिए निकले। कार में बैठे दोनों की एक साथ कई तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें से एक तस्वीर में, अनन्या ने अपने चेहरे के पास अपना हाथ रखा और बातचीत करते हुए आदित्य रॉय कपूर की ओर देखकर मुस्कुराई। गाड़ी चलाते समय आदित्य भी मुस्कुराए। पैपराजी को तस्वीर लेता देख एक तस्वीर में अनन्या अपना चेहरा अपने हाथ से छुपाती नजर आ रही हैं, जबकि आदित्य हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप को लेकर को ऑफिसियल स्टेटमेंट नहीं दी है। हालांकि, फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद है। आदित्य और अनन्या साथ में काफी क्यूट लगते हैं। दोनों की तस्वीरें ही इनके इश्क़ की कहानी बयां कर देती हैं।