newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ahaan Panday: अनन्या पांडे के भाई को मिला बड़ा बॉलीवुड ब्रेक, यश राज की इस फिल्म से डेब्यू करेंगे अहान पांडे

Ahaan Panday: अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह जैसे बड़े स्टार्स को भी आदित्य चोपड़ा ने ही पहला ब्रेक दिया था। अब खबर आ रही है कि आदित्य चोपड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे को यश राज के बैनर तले एक बड़ा ब्रेक देने की तैयारी कर रहे हैं।

नई दिल्ली। भारत के सबसे प्रतिष्ठत प्रोडक्शन हाउसेस में से एक यश राज फिल्मस के कर्ता-धर्ता आदित्य चोपड़ा अपनी रूचि कुछ सालों से नए-नए सितारों को खोजने में बनाए हुए हैं। अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह जैसे बड़े स्टार्स को भी आदित्य चोपड़ा ने ही पहला ब्रेक दिया था। अब खबर आ रही है कि आदित्य चोपड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे को यश राज के बैनर तले एक बड़ा ब्रेक देने की तैयारी कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स की माने तो, पिछले तीन सालों से अहान आदित्य चोपड़ा के मार्गदर्शन में सीख रहे हैं। अहान के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सूत्र बताते हैं कि ‘अहान को फिल्मों में अपना पहला ब्रेक मिल गया है। उन्हें ये ब्रेक यश राज के बैनर तले मिला है। अहान के लिए इससे बड़ी अचीवमेंट नहीं हो सकती थी। फ़िलहाल आदित्य चोपड़ा उन्हें ग्रूम कर रहे हैं। अगले साल की शुरुआत तक अहान की फिल्म फ्लोर पर आएगी।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ahaan Panday (@ahaanpandayy)

सूत्रों ने अहान की तारीफ करते हुए आगे कहा कि- ‘अहान ने अपने टैलेंट से आदि के सामने प्रूव किया है कि वो अपने काम के प्रति बहुत ही डेडिकेटेड हैं। इसीलिए आदि ने अहान को वाईआरएफ टैलेंट डिवीजन में साइन किया है।’ सूत्रों ने ये भी बताया कि- ‘आदित्य चोपड़ा के मुताबिक अहान इस प्रोजेक्ट के लिए सबसे मजबूत दावेदारों में से एक हैं। दर्शकों की निगाहें भी अहान पर होंगी कि कैसे वो लोगों को अपनी फिल्म से प्रभावित कर पाते हैं। हालांकि, आपको बता दें कि अहान के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर यश राज की तरफ से अभी तक कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।