
नई दिल्ली। कच्चा बादाम गाने पर किए गए अपने डांस से लोगों के बीच चर्चा में आने वाली अंजलि अरोड़ा खासा सुर्खियों में रहती है। अपनी खूबसूरती और डांस की बदौलत लोगों के बीच अंजली ने काफी पहचान बनाई है। लोग उन्हें कितना पसंद करते हैं इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 12 मिलियन के पार है। अंजली अरोड़ा (Anjali Arora) बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत के शो लॉकअप में भी नजर आ चुकी है। अब इस बीच अंजली अरोड़ा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के गाने बेशरम रंग (Besharam Rang) में अपने डांस और हॉटनेस का जलवा दिखा रही है।
पठान फिल्म के गाने पर डांस से मचा दिया धमाल
अंजली अरोड़ा ने इस डांस वीडियो को अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है बैग ग्राउंड में दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का गाना बेशरम रंग बज रहा है जिसपर अंजली अरोड़ा अपने डांस से तो धमाल मचा रही है ही साथ ही अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर रही है। वीडियो में अंजली अरोड़ा ने छोटा से टॉप के साथ मिनी स्कर्ट पहनी हुई है जो उनपर काफी सूट कर रहा है। गाने में डांस के साथ अंजली की परफेक्ट बॉडी देख लोगों का वीडियो से अपनी नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है। लोग इस वीडियो को बार-बार प्ले करके देखने को मजबूर हो रहे हैं। वीडियो में हर मूव लाजवाब है ऐसे में इंस्टा यूजर्स ये कह रहे हैं कि अंजली अरोड़ा ने दीपिका पादुकोण को फेल कर दिया है।
View this post on Instagram
कई सेलेब्स बना चुके हैं गाने पर वीडियो
अंजली अरोड़ा ही नहीं बल्कि जब से पठान फिल्म से ये गाना रिलीज हुआ है। तब से लगातार लोग इस गाने पर वीडियोज बना रहे हैं। कई टीवी एक्ट्रेस के साथ ही बॉलीवुड की भी अभिनेत्रियों ने इस गाने पर अपने डांस का जलवा दिखाया है। इसी लिस्ट में अब अंजली अरोड़ा का नाम भी शामिल हो गया है।
View this post on Instagram
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म पठान आने वाली 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का पहला गाना बेशरम रंग जब से रिलीज हुआ है तभी से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फिल्म के इस गाने को लेकर हो रहे विवाद के बीच अब तक 100 मिलियन से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं। वहीं, अब फिल्म का दूसरा गाना रिलीज को तैयार है देखना होगा कि अब नए गाने को लोगों का कैसा रिएक्शन मिलता है।