newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

आंसू बहाकर अंजना सिंह ने दी बप्पा को विदाई, चेहरे पर दिखा विसर्जन का दुख

Anjana Singh bid farewell to Bappa: फैंस भी पोस्ट देखकर इमोशनल फील कर रहे हैं और बप्पा के जयकारे लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-जय श्री गणेश जी। एक अन्य ने लिखा-प्रभु आप के साथ सदेव हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा-ॐ श्री गणेशाय नमः…आपका हर कार्य मंगलमय हो।

नई दिल्ली। 7 सितंबर से गणेश भगवान का आगमन हुआ था और 17 सितंबर को सभी ने बप्पा को नम आंखों से विदाई दे दी। भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने भी इस बार बप्पा का स्वागत धूमधाम से किया था लेकिन अब बप्पा को विदाई देने के समय एक्ट्रेस खुद पर काबू नहीं कर पा रही हैं और उनकी आंखों में बप्पा के जाने का गम साफ दिख रहा है…। अंजना ने सोशल मीडिया पर बहुत ही प्यारी वीडियो शेयर की है,जिसे देखकर आप भी अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे।तो चलिए जानते है कि एक्ट्रेस ने क्या खास शेयर किया हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)


बप्पा की विदाई का वीडियो किया शेयर

अंजना सिंह अकेली एक्ट्रेस हैं जो घर और काम दोनों को अकेले संभालती हैं। एक्ट्रेस ने बड़े ही धूम-धाम से बप्पा का स्वागत किया था और अब जब बप्पा का विसर्जन का समय आया है तो एक्ट्रेस  अपने आंसू नहीं रोक पा रही हैं। अंजना ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो बप्पा के सामने हाथ जोड़कर खड़ी हैं और जोर-जोर से रो रही हैं। जिसके बाद वो बप्पा की आरती करती हैं और डांस करते हुए उन्हें विदाई देती हैं।वीडियो बहुत ही प्यारा है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा-गणपति बप्पा मोरया..पूढ़चा वर्षि लवकर या..।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)


काम में बिजी हैं अंजना

फैंस भी पोस्ट देखकर इमोशनल फील कर रहे हैं और बप्पा के जयकारे लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-जय श्री गणेश जी। एक अन्य ने लिखा-प्रभु आप के साथ सदेव हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा-ॐ श्री गणेशाय नमः…आपका हर कार्य मंगलमय हो। काम की बात करें तो अंजना सिंह भाभी मेरी मां नाम की फिल्म की शूटिंग शुरू की है। उससे पहले वो जय मां विंध्यवासिनी 2- नाम की फिल्म कर रही थी। इसके अलावा एक्ट्रेस बड़की भाभी फिल्म भी कर रही थी।