
नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस की यूपी से बिहार तक में तगड़ी लोकप्रियता देखने को मिलती हैं। अंजना की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि अंजना को इंस्टाग्राम पर 2.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में आज अंजना सिंह ने अपने फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। वो भी बेहद खास अंदाज में… तो चलिए बताते हैं विस्तार से।
View this post on Instagram
अंजना सिंह ने दी फैंस को बधाई:
भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने आज महाशिवरात्रि के अवसर पर अपने फ़ैंस को बधाई दी है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस शादी के लाल जोड़े में सोलह श्रृंगार किये हाथ जोड़े नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ अंजना ने कैप्शन में लिखा है- ”प्रेम जिससे किया जाता है, उसका सम्मान प्रेम से ज्यादा किया जाता है ।। आप सभी को पावन पर्व महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं”
View this post on Instagram
अब एक्ट्रेस के इस कैप्शन को नेटिजन्स उनकी पहली शादी से जोड़कर देख रहे हैं कि क्या एक्ट्रेस ने जिससे प्रेम किया उस प्रेम में सम्मान नहीं था? अब ये सम्मान था या नहीं ये तो अंजना ही बता सकती हैं लेकिन बता दें कि अंजना सिंह एक सिंगल मदर हैं। अंजना सिंह की एक बेटी है जिसका नाम अदिति है।
View this post on Instagram
बता दें कि अंजना सिंह ने भोजपुरी एक्टर और सिंगर यश कुमार के साथ साल 2013 में शादी की थी लेकिन ये शादी ज्यादा दिन चली नहीं और साल 2018 में इनका तलाक हो गया। अंजना और यश की एक बेटी है जो अंजना के साथ रहती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अंजना सिंह जल्द ही ”मासूम हाउसवाइफ”, ”हंटरवाली पतोहिया” और ”बिटिया रानी बड़ी सयानी” जैसी भोजपुरी फिल्मों में नजर आएंगी।