newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

महाअष्टमी पर अंजना सिंह ने की खास पूजा, बेटी के साथ लिया मां का आशीर्वाद

Anjana Singh Maha Ashtami pooja: अंजना सिंह ने अपना सोशल मीडिया अपडेट किया है। एक्ट्रेस ने दो फोटो डाली है। पहली फोटो में वो अपनी बेटी पर प्यार लुटा रही हैं। अदिति के सिर पर लाल चुनरी है और अंजना सिंह ने भी महाअष्टमी पर लाल चुनरी डाली है।

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा मैं अंजना सिंह का नाम बहुत बड़ा है। एक्ट्रेस की फिल्में और सोशल मीडिया दोनों की फैंस का फेवरेट प्लेस हैं और हर वर्ग के लोग अंजना सिंह की फिल्में खूब पसंद करते हैं। आज महाअष्टमी है और आज के दिन माता के आठवें रूप की पूजा होती है। इस मौके पर अंजना सिंह ने पूजा की है और बेटी को  भी माता रानी का आशीर्वाद दिलाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बहुत प्यारी फोटोज पोस्ट की हैं, तो चलिए जानते हैं कि अंजना सिंह ने क्या डाला है..।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)


माता रानी के दर पर पहुंची अंजना सिंह

अंजना सिंह ने अपना सोशल मीडिया अपडेट किया है। एक्ट्रेस ने दो फोटो डाली है। पहली फोटो में वो अपनी बेटी पर प्यार लुटा रही हैं। अदिति के सिर पर लाल चुनरी है और अंजना सिंह ने भी महाअष्टमी पर लाल चुनरी डाली है। दूसरी फोटो में एक्ट्रेस किसी मंदिर के बाहर दिख रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस ने माता रानी की चुनकी के साथ हाथ में प्रसाद ले रखा है। फोटोज से साफ है कि अंजना ने महा अष्टमी के दिन माता रानी की पूजा की है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- हैप्पी दुर्गा अष्टमी….जय माता दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manoj Singh Tiger (@manojsinghtiger)


फैंस ने लगाए जयकारे

फैंस भी पोस्ट पर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-जय माता दी…माता रानी आप दोनों पर कृपा बनाए रखे। एक दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत प्यारे लग रहे हो आप दोनों साथ में। काम की बात करें तो अंजना फिलहाल एक साथ बहुत सारी फिल्म कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में कुश्ती नाम की फिल्म की शूटिंग की है। इसके अलावा वो मासूम हाउसवाइफ,  हंटरवाली पतोहिया, बिटिया रानी बड़ी सयानी में भी दिखने वाली हैं। बिटिया रानी बड़ी सयानी फिल्म का ट्रेलर सामने आ चुका है लेकिन अभी तक फिल्म की रिलीज की तारीख सामने नहीं आई है।