newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अंजना सिंह ने अपनी मां को दिया एक खास सरप्राइज जिसे देखकर आप भी हो जाएंगे भावुक, फैंस लुटा रहे हैं प्यार

Bhojpuri Actress Anjana Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अंजना ने अपनी मां को एक खास सरप्राइज दिया है। दरअसल अंजना ने अपने पिता की मूर्ति अपने मां को गिफ्ट की।

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। भोजपुरी जगत में एक्ट्रेस की धाकड़ फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी अंजना को 20 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना अक्सर अपनी लेटेस्ट रील वीडियोज और फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी एक ऐसी रील शेयर की है जो बेहद खास है और इस रील में एक्ट्रेस ने अपनी मां को जो सरप्राइज दिया है वो भी बेहद अनमोल है, तो चलिए जानते हैं क्या है इस रील वीडियो में खास!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

अंजना की लेटेस्ट रील में क्या है खास!

भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अंजना ने अपनी मां को एक खास सरप्राइज दिया है। दरअसल अंजना ने अपने पिता की मूर्ति अपने मां को गिफ्ट की। अंजना के इस खास सरप्राइज को देखकर उनकी मां बेहद खुश और भावुक हो गईं। रील वीडियो में अंजना की बेटी भी नजर आ रही हैं जो अपनी नानी संग बेहद खुश है। अब अंजना सिंह के इस वीडियो को उनके फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं और एक्ट्रेस को खूब सारी दुआएं दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

बता दें कि हाल ही में अंजना सिंह का नया गाना ”दिलवा बनके तितलियां” बीते दिन यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस गाने को प्रियंका प्रसाद ने गाया है। गाने के लिरिक्स मनीष कुमार ने लिखे हैं। गाने का संगीत मनीष कुमार ने दिया है। ये गाना अंजना की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ”जय हो शीतला भवानी” का है। गाने के वीडियो में अंजना का अंदाज और उनकी खूबसूरती दोनों ही देखते बन रही है। एक्ट्रेस के इस गाने को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhojpuri Captain (@captain_bhojpuri)


वर्कफ्रंट की बात करें तो अभी हाल ही में अंजना सिंह ने अपनी नई फिल्म ”कुश्ती” की शूटिंग शुरू की है। बीते दिन अंजना ने इस फिल्म के सेट से अपनी कुछ तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसके अलावे अंजना सिंह जल्द ही ”मासूम हाउसवाइफ”, ”हंटरवाली पतोहिया” और ”बिटिया रानी बड़ी सयानी” जैसी भोजपुरी फिल्मों में नजर आएंगी।