newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अंजना सिंह ने फैंस को दिया नई फिल्म का तोहफा, इस भोजपुरी फिल्म में आएंगी नजर

Bhojpuri Actress Anjana Singh: अंजना सिंह इंडस्ट्री की नामी-गिरामी एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। अंजना सिंह ने फैंस को अपनी नई फिल्म का सरप्राइज दिया है। एक्ट्रेस की नई फिल्म का नाम ”आपन कहाये वाला के बा” है। एक्ट्रेस ने फिल्म के महूरत से कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं।

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। भोजपुरी जगत में एक्ट्रेस की धाकड़ फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी अंजना को 20 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना अक्सर अपनी लेटेस्ट रील वीडियोज और फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। अंजना सिंह के फैंस उनकी नई फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने फैंस को अपनी नई फिल्म से सरप्राइज दिया है, तो चलिए जानते हैं फिल्म के बारे में विस्तार से…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

अंजना सिंह की नई फिल्म:

अंजना सिंह इंडस्ट्री की नामी-गिरामी एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। अंजना सिंह ने फैंस को अपनी नई फिल्म का सरप्राइज दिया है। एक्ट्रेस की नई फिल्म का नाम ”आपन कहाये वाला के बा” है। एक्ट्रेस ने फिल्म के महूरत से कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस तस्वीरों में फिल्म के कास्ट और क्रू के साथ नजर आ रही हैं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर विनय आर. सिंह और रजनीश मिश्रा हैं। फिल्म के निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। एक्ट्रेस ने तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा है- ”गणपति बप्पा मोरिया”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)


बता दें कि हाल ही में अंजना सिंह का नया गाना ”दिलवा बनके तितलियां” बीते दिन यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस गाने को प्रियंका प्रसाद ने गाया है। गाने के लिरिक्स मनीष कुमार ने लिखे हैं।

गाने का संगीत मनीष कुमार ने दिया है। ये गाना अंजना की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ”जय हो शीतला भवानी” का है। गाने के वीडियो में अंजना का अंदाज और उनकी खूबसूरती दोनों ही देखते बन रही है। एक्ट्रेस के इस गाने को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।