newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

यूपी के प्रतापगढ़ पहुंची अंजना सिंह, एक्ट्रेस को देखने के लिए उमड़ा फैंस का हुजूम, वीडियो वायरल

Bhojpuri Actress Anjana Singh: बता दें कि अंजना सिंह ने भोजपुरी एक्टर और सिंगर यश कुमार के साथ साल 2013 में शादी की थी लेकिन ये शादी ज्यादा दिन चली नहीं और साल 2018 में इनका तलाक हो गया। अंजना और यश की एक बेटी है जो अंजना के साथ रहती है।

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस की यूपी से बिहार तक में तगड़ी लोकप्रियता देखने को मिलती हैं। अंजना की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि अंजना को इंस्टाग्राम पर 2.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में हाल ही में अंजना सिंह प्रतापगढ़ पहुंची थी, जहां अंजना सिंह को देखने के लिए हजारों फैंस का हुजूम इकठ्ठा हो गया तो चलिए जानते हैं आखिर क्यों पहुंची अंजना सिंह प्रतापगढ़!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)


प्रतापगढ़ पहुंची अंजना सिंह:

भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह हाल ही में उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ पहुंची जहां अंजना को देखने के लिए हजारों लोग इकठ्ठा हो गए। दरअसल, अंजना राष्ट्रिय एकता महोत्सव में भाग लेने के लिए प्रतापगढ़ के लालगढ़ पहुंची थीं। अंजना यहां व्हाइट और रेड कॉम्बिनेशन की साड़ी पहनकर पहुंची थीं। इसके साथ रेड ब्लाउज़ और मैचिंग ज्वेलरी से एक्ट्रेस ने लुक कंप्लीट किया था। कर्ल हेयर में अंजना की खूबसूरती देखते ही बनी। अंजना के आते ही फंक्शन में सबकी निगाहें उन्ही पर जाकर ठहर गईं। अब अंजना ने इस इवेंट की वीडियो खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जहां नेटिजंस एक्ट्रेस के लुक की बेहद तारीफ़ करते नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manjul Thakur (@manjulthakurofficial)

बता दें कि अंजना सिंह ने भोजपुरी एक्टर और सिंगर यश कुमार के साथ साल 2013 में शादी की थी लेकिन ये शादी ज्यादा दिन चली नहीं और साल 2018 में इनका तलाक हो गया। अंजना और यश की एक बेटी है जो अंजना के साथ रहती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

वर्कफ्रंट की बात करें तो अंजना सिंह जल्द ही ”मासूम हाउसवाइफ”, ”हंटरवाली पतोहिया” और ”बिटिया रानी बड़ी सयानी” जैसी भोजपुरी फिल्मों में नजर आएंगी।