
नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की जानी मानी अदाकारा हैं जो अपनी हर पारिवारिक फिल्म से फैंस का दिल जीत लेती हैं। उनकी फिल्में हर वर्ग के लोग देखना पसंद करते हैं। वैसे तो एक्ट्रेस की फिल्में परिवार की कहानियों से जुड़ी होती हैं लेकिन एक्ट्रेस को कॉमेडी करते हुए ही बहुत कम ही देखा गया है, लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर कॉमेडी से फैंस का दिल जीत लेती हैं। अब एक्ट्रेस का कॉमेडी वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है जिसमें वो कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज के साथ कॉमेडी कर रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि वीडियो में क्या खास है।
View this post on Instagram
देव के अंजना बनाई वीडियो
अंजना सिंह ने अपने को-स्टार देव सिंह के साथ एक वीडियो डाली है जिसमें वो माइक लेकर खड़े हैं। एक्टर माइक में जोर से बोलते हैं- राधे-राधे गुरुजी,..।दूसरी तरफ से कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज की आवाज आती है- धीरे बोलो माइक न फाड़ देना। तभी देव अंजना को आगे करते हैं कि मेरी बहन भी आई है और आपसे कुछ पूछना चाहती हैं। इस पर अंजना कहती हैं- राधे- राधे गुरुजी..मेरे चरणों में आपका कोटी- कोटी प्रणाम..। इस पर सभी हंसने लगते हैं। बता दें कि कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की वीडियो पर सबसे ज्यादा मीम बनते हैं। लोग कथावाचक अनिरुद्धाचार्य से अजीबोगरीब सवाल पूछते हैं और अनिरुद्धाचार्य भी फनी जवाब देते हैं।
View this post on Instagram
फैंस को पसंद आई कॉमेडी
फैंस भी अंजना और देव की कॉमेडी खूब पसंद आ रही हैं। यूजर्स हंसने वाला इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बहन क्यों बोले…इतनी अच्छी जोड़ी है आप दोनों की…बहन बोल के सारा मूड खराब कर दिया। एक दूसरे यूजर ने लिखा- क्या गुरु जी ये क्या हो रहा है..ऐसे भी लोग हे क्या धरती पर दया जल्दी पता करो…नहीं नहीं नहीं दया जल्दी से जल्दी पता करो। काम की बात करें तो अंजना सिंह की बिटिया रानी बड़ी सयानी पहले ही रिलीज हो चुकी है और उनकी फिल्म कुश्ती आ रही हैं।