
नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई अंजना की एक झलक के लिए बेकरार नजर आता है। सोशल मीडिया पर भी अंजना सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 20 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना भी फैंस से के साथ जुड़ी रहने के लिए रेगुलर सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी कुछ लेटेस्ट फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। चलिए जानते हैं क्या है इन तस्वीरों में खास!!
View this post on Instagram
अंजना सिंह ने शेयर की फोटो:
अंजना सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर अयोध्या के हनुमान गढ़ी की है। जी हां, लगता है अंजना सिंह फ़िलहाल अयोध्या में प्रभु श्री राम की पावन धरती पर हैं, जहां से एक्ट्रेस ने ये मनमोहक तस्वीर शेयर की है।
View this post on Instagram
इसी के साथ एक्ट्रेस ने एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अंजना भोजपुरी एक्टर गौरव झा संग नजर आ रही हैं। अंजना ने गौरव झा को जन्मदिन की बधाई दी है।
View this post on Instagram
बता दें कि हाल ही में अंजना सिंह ने अपनी नई फिल्म ”हम साथ-साथ हैं” की अनाउंसमेंट भी की थी। एक्ट्रेस की इस फिल्म का ट्रेलर कल यानी 2 जुलाई 2024 को सुबह 6 बजे रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का ट्रेलर एंटर10 रंगीला के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस अपनी फिल्म का पहला लुक पहले ही रिलीज कर चुकी हैं। इस फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह, विनय सिंह, मोनिका सिंह और प्रतिक सिंह हैं। जबकि फिल्म के निर्देशक अजय कुमार झा हैं। अंजना सिंह की फिल्म ”हम साथ-साथ हैं” के लेखक अरबिंद तिवारी हैं। इस फिल्म का संगीत ओम झा ने दिया है। जबकि फिल्म के गीत अरबिंद तिवारी ने लिखा हैं।