newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अंजना सिंह ने अपनी नई फिल्म ”हम साथ-साथ हैं” का पहला लुक किया रिलीज, इस दिन आएगा ट्रेलर

Anjana Singh’s Upcoming Bhojpuri Film: सोशल मीडिया पर भी अंजना सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 20 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना की नई फिल्मों और गानों का इनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में अंजना सिंह ने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। तो चलिए बताते हैं अंजना सिंह की नई फ़िल्म के बारे में…

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई अंजना की एक झलक के लिए बेताब नजर आता है। सोशल मीडिया पर भी अंजना सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 20 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना की नई फिल्मों और गानों का इनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में अंजना सिंह ने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। तो चलिए बताते हैं अंजना सिंह की नई फ़िल्म के बारे में…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arvind Tiwari (@arbindtiwari123)

अंजना सिंह की नई फिल्म:

अंजना सिंह ने अपनी नई फिल्म की अनांउसमेंट कर दी है। एक्ट्रेस की अगली फिल्म का नाम ”हम साथ-साथ हैं” है। एक्ट्रेस की इस फिल्म का पहला लुक आज एक्ट्रेस ने शेयर कर दिया है। इस फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह, विनय सिंह, मोनिका सिंह और प्रतिक सिंह हैं। जबकि फिल्म के निर्देशक अजय कुमार झा हैं। अंजना सिंह की फिल्म ”हम साथ-साथ हैं” के लेखक अरबिंद तिवारी हैं। इस फिल्म का संगीत ओम झा ने दिया है। जबकि फिल्म के गीत अरबिंद तिवारी ने लिखा हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

बता दें कि अंजना सिंह की इस नई फिल्म का ट्रेलर 2 जुलाई 2024 को सुबह 6 बजे रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का ट्रेलर एंटर10 रंगीला के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शन के द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है।

वहीं अंजना सिंह के बाकी फिल्मों की बात करें एक्ट्रेस की फिल्म ”बड़े घर की बेटी” ने हाईएस्ट GRP का रिकॉर्ड बनाया है। वहीं एक्ट्रेस जल्द ही ”हम साथ साथ हैं” के अलावा ”बड़की भाभी”, ”मेरी बेटी मेरा अभिमान” और ”घर की मालकिन” जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।