newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

होली पर अंजना सिंह को आई अपने बलमा की याद, कहा- आइये अबकी होली में

Anjana Singh latest reel: फैंस को अंजना सिंह की रील खूब पसंद आ रही है। एक यूजर ने लिखा- वाह मैम आप कितनी खूबसूरत लग रही हो, कितना प्यारा वीडियो है मैम। एक दूसरे यूजर ने लिखा- कोई फायदा नहीं है उसे इंसान को याद करने का दी क्योंकि वो इस लायक ही नहीं है

नई दिल्ली। देशभर में होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाने वाला है। होली से पहले ही सोशल मीडिया पर होली वाइव वाले गाने रिलीज होने लगे हैं। अब अंजना पर भी होली का खुमार चढ़ गया है और वो होली के मौके पर अपने सजन को खूब मिस कर रही हैं। अब अंजना सिंह ने ऐसा क्या कह दिया है, ये हम आपको इस खबर में बताने वाले हैं लेकिन इसके साथ ही ये भी बता दें कि अंजना सिंह की कई सारी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। तो चलिए जानते हैं कि पोस्ट में क्या खास है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)


बड़ी-बड़ी आंखों से लूटा चैन

हमेशा की तरह अंजना सिंह ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी रील पोस्ट की है जिसमें वो पर्पल साड़ी में दिख रही हैं। अंजना की आंखें पहले ही इतनी बड़ी हैं लेकिन उसमें गहरा सूरमा फैंस की जान की जान ले रहा है। एक्ट्रेस ने इसी लुक के साथ धमाकेदार रील बनाई है और गजब के एक्सप्रेशन से फैंस का दिल लूट लिया है। एक्ट्रेस ने आइये अबकी होली में गाने पर रील बनाई है और होली से पहले साजन को घर आने के लिए कह रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)


यूजर्स ने दी सलाह

फैंस को अंजना सिंह की रील खूब पसंद आ रही है। एक यूजर ने लिखा- वाह मैम आप कितनी खूबसूरत लग रही हो, कितना प्यारा वीडियो है मैम। एक दूसरे यूजर ने लिखा- कोई फायदा नहीं है उसे इंसान को याद करने का दी क्योंकि वो इस लायक ही नहीं है इसलिए आप हमें खुश रखें ताकि हम लोग भी आपको देखकर खुश रह सके। बता दें कि अंजना सिंह का यश कुमार से डिवोर्स हो चुका है और वो एक सिंगल मदर हैं। एक्ट्रेस अकेले ही अपनी मां का ख्याल रखती हैं।