नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की फ़ेमस अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस की यूपी बिहार में बेहद लोकप्रियता देखने को मिलती है। अंजना जहां भी जाती हैं उनके एक दीदार के लिए लोगों की लाइन लग जाती है। सोशल मीडिया पर भी अंजना सिंह की तगड़ी पॉपुलैरिटी है। एक्ट्रेस को 20 लाख से ज़्यादा लोग इंस्टा पर फ़ॉलो करते हैं। ऐसे में अंजना भी फ़ैंस के लिए अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी डिटेल शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अंजना सिंह ने अपनी बेटी अदिति के साथ एक मजेदार रील वीडियो शेयर की है। तो आइए जानते हैं क्या है इस वीडियो में खास!!
View this post on Instagram
अंजना सिंह का रील वीडियो:
अंजना सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में उनके साथ उनकी बेटी अदिति भी नजर आ रही हैं। ये एक कॉमेडी वीडियो है जिसमें अंजना और उनकी बेटी अदिति के रिएक्शन मजेदार हैं। दोनों के रिएक्शंस देखकर आप पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो जाएंगे। अंजना की इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। फैंस कमेंट सेक्शन में अंजना और उनकी बेटी पर जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि अंजना अक्सर अपनी और अपनी बेटी की वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि अंजना सिंह सिंगल मदर हैं। एक्ट्रेस ने साल 2013 में भोजपुरी सिंगर और एक्टर यश कुमार संग शादी रचाई थी। कपल एक बेटी अदिति के माता-पिता बने लेकिन इनकी ये शादी ज़्यादा दिनों तक नहीं चली और साल 2018 में अंजना और यश ने तलाक़ ले लिया। फ़िलहाल अंजना अपनी बेटी अदिति के साथ एक सिंगल मदर बनकर रहती हैं। जबकि यश कुमार अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। उन्होंने भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा संग शादी रचाई और उस शादी से एक बेटे के पिता भी बने। हालांकि, यश अपनी बेटी अदिति से मिलते रहते हैं।
View this post on Instagram
वर्कफ़्रंट की बात करें तो बता दें कि हाल ही में अंजना सिंह ने अपनी नई भोजपुरी फिल्म ”बिंदू” का पोस्टर शेयर किया था। इस फिल्म के पोस्टर में एक्ट्रेस खेत में कुदाल उठाए नजर आ रही हैं। अंजना की इस नई भोजपुरी फिल्म ”बिंदू” के निर्माता संदीप जर्नो और सुभाष जी हैं। इस फिल्म का निर्देशन इश्तियाक शेख ने किया है। फिल्म को B4U भोजपुरी के चैनल तले रिलीज किया जाएगा। फिल्म के पोस्टर पर अंजना के फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।