
नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। हर उम्र के लोगों में अंजना सिंह के लिए दीवानगी देखने को मिलती है। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 20 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना सिंह भी फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए रेगुलर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में अंजना सिंह ने अपने इंस्टा पर एक रील वीडियो पोस्ट की है जो कि बेहद खास है। तो आइए जानते हैं इस वीडियो के बारे में विस्तार से।
View this post on Instagram
अंजना सिंह की रील वीडियो:
अंजना सिंह ने अपनी एक रील वीडियो शेयर की है। ये वीडियो भोजपुरी फिल्म अवार्ड का है जहां स्टेज पर अंजना सिंह पाखी हेगड़े के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर कर अंजना सिंह ने पाखी हेगड़े को जन्मदिन की बधाई दी है। अंजना सिंह इस वीडियो में हॉट पिंक फ्लेयर टोप और ब्लैक शिमरी मिनी स्कर्ट में बेहत ग्लैमरस नजर आ रही हैं। हाई बन के साथ न्यूड मेकअप और पिंक कलर की हाई हील्स अंजना के लुक को और भी स्टनिंग बना रहा है।
View this post on Instagram
अंजना सिंह हाल ही में भोजपुरी फिल्म ”बड़े घर की बेटी” में नजर आईं थीं। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ यामी सिंह ने भी काम किया था। इस फिल्म को दर्शकों के द्वारा बेहद पसंद किया गया। इसके अलावा फ़िलहाल अंजना दो अनाम फिल्मों की शूटिंग के साथ -साथ ”घर की मालकिन” और ”मेरी बेटी मेरा अभिमान” के पोस्ट प्रोडक्शन वर्क में बीजी हैं।
View this post on Instagram
अंजना सिंह की पर्सनल लाइफ की बात की जाये तो अंजना सिंह एक सिंगल मदर हैं। एक्ट्रेस ने साल 2013 में भोजपुरी सिंगर-एक्टर यश कुमार संग शादी रचाई थी लेकिन ये शादी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी और साल 2018 में एक्ट्रेस का तलाक हो गया। इस कपल की एक बेटी है जो अंजना सिंह के साथ रहती है। वहीं अंजना के एक्स पति यश कुमार ने भोजपुरी अभिनेत्री निधि झा संग दूसरी शादी रचाई है।