newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अंजना सिंह ने शेयर किया स्पेशल वीडियो, एक साथ नजर आ रही है तीन जेनरेशन

Anjana Singh’s Latest Reel Video: सोशल मीडिया पर भी अंजना सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 20 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना भी अपने फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट रील वीडियो और पोस्ट शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब अंजना सिंह ने अपनी एक और ताजा रील वीडियो शेयर की है।

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई अंजना की एक झलक के लिए बेताब नजर आता है। सोशल मीडिया पर भी अंजना सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 20 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना भी अपने फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट रील वीडियो और पोस्ट शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब अंजना सिंह ने अपनी एक और ताजा रील वीडियो शेयर की है। तो चलिए बताते हैं क्या है इस वीडियो में खास…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

अंजना सिंह का लेटेस्ट वीडियो:

अंजना सिंह ने अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अंजना एक साथ तीन जेनरेशन के साथ दिखाई दे रही हैं। जी हां, इस वीडियो में अंजना सिंह के साथ उनकी मां और उनकी बेटी अदिति भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ अंजना सिंह ने लिखा हैं- ”बेस्ट फॉर दीस ट्रेंड #मांबेटीमां” दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर 0 सेकेंड वीडियो शेयर करने का ट्रेंड चल रहा है। ऐसे में एक्ट्रेस ने इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए अपनी ये वीडियो शेयर की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)


वीडियो में अंजना सिंह बीच में बैठी नजर आ रही हैं जबकि एक तरफ एक्ट्रेस की मां और दूसरी तरफ उनकी बेटी एक्ट्रेस के गालों पर KISS करती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की ये वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही है। लोग उनकी वीडियो पर भर-भर कर हार्ट इमोजी भेजते हुए नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

वहीं अंजना सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें एक्ट्रेस की फिल्म ”बड़े घर की बेटी” ने हाईएस्ट GRP का रिकॉर्ड बनाया है। वहीं एक्ट्रेस जल्द ही ”हम साथ साथ हैं” के अलावा ”बड़की भाभी”, ”मेरी बेटी मेरा अभिमान” और ”घर की मालकिन” जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।