newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अंजना सिंह ने शेयर किया अपनी अगली भोजपुरी फिल्म का पहला लुक, जानिए फिल्म से जुड़ी सारी डिटेल्स

Anjana Singh’s new bhojpuri movie: अंजना सिंह को इंस्टाग्राम पर 20 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैंस को एक्ट्रेस की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में एक बार फिर अंजना सिंह ने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपनी नई फिल्म ”घर की मालकिन” का पहला लुक रिलीज कर दिया है। तो चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से…

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई अंजना की एक झलक के लिए बेताब नजर आता है। सोशल मीडिया पर भी अंजना सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 20 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैंस को एक्ट्रेस की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में एक बार फिर अंजना सिंह ने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपनी नई फिल्म ”घर की मालकिन” का पहला लुक रिलीज कर दिया है। तो चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)


अंजना सिंह की फिल्म का पहला लुक:

अंजना सिंह की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ”घर की मालकिन” का पहला लुक आज रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में आप देख सकते हैं कि अंजना सिंह और उनकी देवरानी एक-दूसरे की तरफ पीठ किये खड़ी हैं तो वहीं उनकी विधवा सास बीच में खड़ी है। सास बड़ी ही शांत नजर आ रही हैं और देवरानी सिर पर पल्लू लिए सहमी सी है जबकि अंजना सिंह के तेवर पोस्टर में देखते ही बन रहे हैं। ऐसा लग रहा है मानों घर में सास और देवरानी नहीं बल्कि अंजना सिंह का सिक्का चलता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

अंजना सिंह की नई भोजपुरी फिल्म ”घर की मालकिन” के निर्माता संदीप सिंह और नीलाभ तिवारी हैं। जबकि फिल्म का निर्देशन राजकिशोर प्रसाद राजू ने किया है। फिल्म की पटकथा सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा ने लिखी है। इस फिल्म के गीत अरबिंद तिवारी ने लिखे हैं वहीं फिल्म का संगीत ओम झा ने दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

बता दें कि ”घर की मालकिन” के अलावा जल्द ही अंजना सिंह ”मेरी बेटी मेरा अभिमान” और ”बड़की भाभी” जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा अंजना यूट्यूब पर वलॉग्स भी बनाती हैं। एक्ट्रेस के यूट्यूब पर 1 मिलियन से ज्यादा सब्स्क्राइबर हैं।