newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सरससलिल सिने अवार्ड में अंजना सिंह का जलवा, इस दिन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी एक्ट्रेस

Anjana Singh in Sarassalil Cine Awards: बता दें कि सरससलिल बहुत ही पुरानी पत्रिका है।ये पत्रिका ख़ासकर महिलाओं के लिए है जो हर साल भोजपुरी सिने अवार्ड आयोजित करता है। इस साल ये सरससलिल भोजपुरी सिने अवार्ड का छठा एडिशन है। इसका आयोजन 10 अप्रैल शाम 5 बजे से लखनऊ के गोमती नगर में किया जाएगा।

अंजना सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस की भोजपुरी जगत की बेहद लोकप्रियता देखने को मिलती है। अंजना को इंस्टाग्राम पर भी बीस लाख से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। ऐसे में हाल ही में अंजना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फ़ैन्स को तगड़ा सरप्राइज दिया है। तो चलिए बताते हैं पूरा माजरा:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)


अंजना ने दिया फ़ैंस को सरप्राइज:

अंजना सिंह ने अपने फ़ैंस को ज़ोरदार सरप्राइज दिया है। दरअसल, अंजना को सरससलिल भोजपुरी सिने अवार्ड में आमंत्रित किया गया है। एक्ट्रेस ने इसका पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपने फ़ैंस को जानकारी दी है कि वो 10 अप्रैल को शाम 5 बजे से लखनऊ में होने वाले इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी।

बता दें कि सरससलिल बहुत ही पुरानी पत्रिका है।ये पत्रिका ख़ासकर महिलाओं के लिए है जो हर साल भोजपुरी सिने अवार्ड आयोजित करता है। इस साल ये सरससलिल भोजपुरी सिने अवार्ड का छठा एडिशन है। इसका आयोजन 10 अप्रैल शाम 5 बजे से लखनऊ के गोमती नगर में किया जाएगा।

बता दें कि अंजना भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड अभिनेत्री होने के साथ- साथ एक सिंगल मदर हैं एक्ट्रेस ने ने भोजपुरी एक्टर और सिंगर यश कुमार के साथ साल 2013 में शादी की थी लेकिन ये शादी ज्यादा दिन चली नहीं और साल 2018 में इनका तलाक हो गया। अंजना और यश की बेटी अदिति है जो अंजना के साथ रहती है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभी हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी नई फिल्म ”कुश्ती” की शूटिंग शुरू की है। बीते दिन अंजना ने इस फिल्म के सेट से अपनी कुछ तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसके अलावे अंजना सिंह जल्द ही ”मासूम हाउसवाइफ”, ”हंटरवाली पतोहिया” और ”बिटिया रानी बड़ी सयानी” जैसी भोजपुरी फिल्मों में नजर आएंगी।