newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अंजना सिंह ने अपनी ”देवरानी” के मुंह से उगलवाया सच, बताया- क्यों नहीं मिल रहा प्यार!

Anjana Singh Latest Reel Video: अंजना सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 2.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। अंजना सिंह भी फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए आए दिन अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में अंजना सिंह ने एक रील वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस यामी सिंह के बहुत बड़े राज से पर्दा उठाया और बताया कि आखिर क्यों यामी सिंह को नहीं मिल रहा अपना प्यार?

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। अंजना सिंह के लाखों चाहने वाले हैं जो एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। अंजना सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 2.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। अंजना सिंह भी फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए आए दिन अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में अंजना सिंह ने एक रील वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस यामी सिंह के बहुत बड़े राज से पर्दा उठाया और बताया कि आखिर क्यों यामी सिंह को नहीं मिल रहा अपना प्यार?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

अंजना ने किया यामी के सच का खुलासा?

अंजना सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर की है। इस रील वीडियो के जरिये अंजना ने बताया कि आखिर क्यों यामी को नहीं मिल रहा अपना प्यार। दरअसल, इस वीडियो में यामी से अंजना पूछती हैं कि- ”तुम अपने जीवनसाथी में क्या चाहती हो?” जिस पर तपाक से यामी कहती हैं कि- ”उन्हें अपने पार्टनर में तीन चीज़ चाहिए, पैसा, बहुत पैसा कर सिर्फ पैसा, पैसा रहना चाहिए प्यार तो हम खुद करवा लेंगे” जिसके बाद तुरत ही अंजना सिंह कहती हैं कि- ”बस इसी कारण नहीं मिल पा रहा है प्यार तुमको।” अरे घबराइए नहीं… क्योंकि ये एक फनी वीडियो है, जिसमें दोनों ही एक्ट्रेसेस ठहाके लगाती हुई दिखाई दे रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by B4U Bhojpuri (@b4ubhojpuri)

अंजना सिंह जल्द ही यामी सिंह के साथ ”बड़े घर की बेटी” फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में यामी ने अंजना की देवरानी का किरदार निभाया है। बता दें कि फिल्म ”बड़े घर की बेटी” का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया था। इस ट्रेलर को 24 घंटे में 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले, जिसे एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर कर बताया। अंजना सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास ”बड़े घर की बेटी” के अलावा, ”घर की मालकिन” और ”मेरी बेटी मेरा अभिमान” जैसी फ़िल्में हैं।