newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anjana Singh Viral Video: अंजना सिंह ने फैंस को सिखाई एक ”यूनिक स्टाइल”, लोगों ने बताया इसे क्रांतिकारी, वीडियो वायरल

Anjana Singh Viral Video: अंजना सिंह को इंस्टाग्राम पर 2.3 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना सिंह भी इंस्टाग्राम पर रेगुलर अपडेट कर फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में अंजना सिंह इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस फैंस को एक यूनिक स्टाइल सीखा रही हैं तो चलिए बताते हैं पूरा माजरा।

अंजना सिंह भोजपुरी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों की फेहरिश्त में शुमार हैं। एक्ट्रेस के लाखों चाहने वाले हैं। यूपी-बिहार में अंजना सिंह के लिए लोगों के बीच गजब की दीवानगी देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अंजना सिंह को इंस्टाग्राम पर 2.3 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना सिंह भी इंस्टाग्राम पर रेगुलर अपडेट कर फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में अंजना सिंह इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस फैंस को एक यूनिक स्टाइल सीखा रही हैं तो चलिए बताते हैं पूरा माजरा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

अंजना सिंह की रील वीडियो

अंजना सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अंजना कार में बैठने का एक यूनिक तरीका फैंस को सिखाती नजर आ रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस अपने फैंस से भी इस तरीके को अपनाने के लिए कह रहीं हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)


अब आप सोच रहे होंगे कि क्या है अंजना सिंह के कार में बैठने का यूनिक तरीका? दरअसल, अंजना सिंह बंद कार में बिना दरवाजे खोले ही विंडो के माध्यम से कार में घुसती हुई नजर आती हैं। अंजना अपने फैंस से इस तरह कार में बैठने को कहती हैं। साथ ही इस यूनिक स्टाइल को अंजना सिंह का स्टाइल बताती हैं। बता दें कि ये एक फनी वीडियो है जिसे देखकर अब फैंस हंस-हंसकर लोटपोट हुए जा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

आई कमेंट्स की बहार

अंजना सिंह की इस वीडियो पर अब कमेंट्स की बहार आ गई है। एक यूजर ने लिखा- ”Omg कितना क्रांतिकारी तरीके से आप गाड़ी में बैठी।” एक अन्य यूजर ने लिखा- ”स्टाइल मस्त है।” एक दूसरे यूजर ने लिखा- ”निकलते वक़्त की वीडियो डालिएगा, हम सब देखेंगे।” एक और यूजर ने लिखा- ”बाहर निकलने का वीडियो प्लीज।” एक अन्य यूजर ने लिखा- ”जिया हो करेजा।”