newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anjana Singh Latest Video: अंजना सिंह ने बताया कि उन्हें कितना लॉयल लड़का चाहिए? एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर कही दिल की बात

Anjana Singh Latest Video: हर उम्र के लोगों में अंजना सिंह के लिए दीवानगी देखने को मिलती है। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 20 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना सिंह भी फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए रेगुलर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में अंजना सिंह ने अपने इंस्टा पर एक रील वीडियो शेयर की है जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें कितना लॉयल लड़का चाहिए?

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। हर उम्र के लोगों में अंजना सिंह के लिए दीवानगी देखने को मिलती है। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 20 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना सिंह भी फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए रेगुलर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में अंजना सिंह ने अपने इंस्टा पर एक रील वीडियो शेयर की है जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें कितना लॉयल लड़का चाहिए?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

अंजना सिंह का रील वीडियो:

अंजना सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अंजना ने बताया कि उन्हें कितना लॉयल लड़का चाहिए। दरअसल, इस रील वीडियो में अंजना पहले कहती हैं कि उन्हें कितना लॉयल लड़का चाहिए? फिर एक्ट्रेस साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के इंस्टाग्राम का स्क्रीनशॉर्ट शेयर करती हैं जिसमें एक्टर ने सिर्फ एक इंसान को फॉलो कर रखा है और वो इंसान उनकी पत्नी हैं। इसी को दिखाते हुए अंजना सिंह ने कहा है कि उन्हें बस इतना लॉयल लड़का जिंदगी में चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)


इसके अलावा अंजना सिंह ने एक और वीडियो शेयर की है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक्ट्रेस ”चन्ना मेरिया” के एक्सटेंडेड वर्जन सेट किया है। इस गाने के साथ अंजना की उदासी भी साफ़ देखी जा सकती है। अंजना के फैंस एक्ट्रेस की इन वीडियोज पर जमकर रिएक्शंस देते हुए नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

बता दें कि अंजना सिंह एक सिंगल मदर हैं। एक्ट्रेस ने साल 2013 में भोजपुरी सिंगर और एक्टर यश कुमार संग शादी रचाई थी। इन दोनों की जोड़ी एक समय पर भोजपुरी जगत की सबसे प्यार भरी जोड़ियों में से एक हुआ करती थी लेकिन साल 2018 में अंजना और यश अलग हो गए। उन्होंने तलाक ले लिया। अंजना के तलाक की वजह यश और निधि की नजदीकियों को बताया जाता है। अंजना और यश की एक बेटी भी है जो अब अंजना के साथ रहती है।