newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मानसिक रोगी बनी अंजना सिंह ने जीता फैंस का दिल, FREE में देखें “हीरो गमछावाला” फिल्म

Anjana Singh film: अब इसके लिए आपको फिल्म तो खूब यूट्यूब पर देखना होगा..जो फ्री में उपलब्ध है।फिल्म में आपको यश कुमार मिश्र, अंजना सिंह, संगीता तिवारी, राजन मोदी, विपीन सिंह जैसे स्टार दिखेंगे। फिल्म पर 36 मिलियन व्यू आ चुके हैं

नई दिल्ली। भोजपुरी जगत की बड़ी और फेमस एक्ट्रेस अंजना सिंह हैं। एक्ट्रेस ने कई साल भोजपुरी सिनेमा के दिए हैं। उन्होंने रवि किशन से लेकर मनोज तिवारी के साथ भी काम किया है लेकिन काम के दौरान ही उन्हें यश कुमार से प्यार हो गया लेकिन दोनों की शादी कुछ साल की ठीक पाई और दोनों का तलाक हो गया। आज हम आपके लिए यश कुमार और अंजना की ही फिल्म लेकर आए हैं..जो उनके प्यार के दौरान बनाई गई थी। तो चलिए जानते हैं कि वो फिल्म कौन सी हैं और फिल्म को फ्री में आप कहां देख सकते हैं।

क्या है फिल्म की कहानी

अंजना सिंह और यश कुमार ने साथ में बहुत सारी फिल्में की हैं। दोनों ने शादी के बाद भी कई फिल्में की लेकिन एक फिल्म आज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और खूब पसंद की जा रही हैं। फिल्म का नाम है- हीरो गमछावाला..। फिल्म में अंजना सिंह घर से भागी, दिमाग से कमजोर और सताई हुआ लड़की है जिसे यश कुमार बचाते हैं। यश अंजना को अपने घर में पनाह देते हैं. उनका  ख्याल रखते है, जिसके बाद दोनों को धीरे-धीरे एक दूसरे से प्यार हो जाता है। हालांकि एक एक्सीडेंट के बाद अंजना ठीक हो जाती है लेकिन उसके बाद फिल्म में आता है भयंकर ट्विस्ट..।

 

शानदार है फिल्म

अब इसके लिए आपको फिल्म तो खूब यूट्यूब पर देखना होगा..जो फ्री में उपलब्ध है।फिल्म में आपको यश कुमार मिश्र, अंजना सिंह, संगीता तिवारी, राजन मोदी, विपीन सिंह जैसे स्टार दिखेंगे। फिल्म पर 36 मिलियन व्यू आ चुके हैं और साल 2025 में भी फैंस फिल्म को पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- यश कुमार के कोई सी भी मूवी देख लो कोई सी भी मूवी कम नहीं है सारी मूवी जबरदस्त। एक दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही शानदार फिल्म है अली भाई का भी रोल बहुत शानदार है।