
नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस के चाहने वालों की लाखों की फेहरिश्त है जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी अंजना सिंह की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 20 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना सिंह भी फैंस के साथ जुड़ी रहने के लिए अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। फैंस भी अंजना की नई फोटोज और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में अंजना ने एक स्पेशल रील वीडियो शेयर की है। तो चलिए आपको बताते हैं क्या है इस वीडियो में खास!
View this post on Instagram
अंजना सिंह ने शेयर किया स्पेशल वीडियो:
जैसा कि आप जानते हैं आज सावन का तीसरा सोमवार है। ऐसे में अंजना सिंह ने एक स्पेशल वीडियो शेयर कर महादेव के प्रति अपनी आस्था का परिचय दिया है। दरअसल एक्ट्रेस ने जो रील वीडियो शेयर की है इसमें अंजना लाल सूट और लाल रंग की ओढ़नी ओढ़े शंख बजाती नजर आ रही हैं। छोटे से झुमके और माथे पर लाल रंग की छोटी सी बिंदी में अभिनेत्री की सौम्य मुस्कान देखते ही बन रही है। इस वीडियो के साथ अंजना ने कैप्शन में लिखा है- ”हर हर महादेव”
View this post on Instagram
वीडियो में अंजना शंखनाद कर जहां देवों के देव महादेव को नमन कर रही हैं तो वहीं उन्होंने अपने गले में चांदी की माता रानी के लॉकेट को भी पहना हुआ है। बता दें कि अंजना सिंह काफी धार्मिक हैं और इस बात का अंदाजा आप अभिनेत्री के हाथ में बंधे मंदिरों के कलावे से साफा लगा सकते हैं। बीते दिनों अंजना ने बनारस में बाबा विश्वनाथ और अयोध्या में प्रभु रामलला के भी दर्शन किये थे।
अंजना सिंह के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो हाल ही में एक्ट्रेस की दो फ़िल्में ”हम साथ साथ हैं” और ”घर की मालकिन” को रिलीज किया गया है, जिसको दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। जबकि अब जल्द ही एक्ट्रेस ”मेरी बेटी मेरा अभिमान” और ”बड़की भाभी” जैसी भोजपुरी फिल्मों में दिखाई देंगी।