newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

इस दिन रिलीज होने जा रही अंजना सिंह की की नई भोजपुरी फिल्म ”हम साथ साथ है”, जानें डिटेल

Anjana Singh’s upcoming bhojpuri movie: अंजना सिंह को इंस्टाग्राम पर 20 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैंस को एक्ट्रेस की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में अब जल्द ही अंजना सिंह की नई भोजपुरी फिल्म ”हम साथ साथ हैं” का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर होने वाला है। तो चलिए बताते हैं कब और कहां देख सकते हैं अंजना सिंह की ये नई फिल्म!!

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई अंजना की एक झलक के लिए बेताब नजर आता है। सोशल मीडिया पर भी अंजना सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 20 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैंस को एक्ट्रेस की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में अब जल्द ही अंजना सिंह की नई भोजपुरी फिल्म ”हम साथ साथ हैं” का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर होने वाला है। तो चलिए बताते हैं कब और कहां देख सकते हैं अंजना सिंह की ये नई फिल्म!!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Enterr10 Rangeela (@enterr10rangeela)

इस दिन रिलीज होगी फिल्म?

अंजना सिंह की फिल्म ”हम साथ साथ है” का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है और अब फाइनली इस फिल्म के प्रीमियर से जुड़ी डिटेल भी सामने आ गई है। जी हां, अंजना सिंह की भोजपुरी फिल्म ”हम साथ साथ हैं” का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर 13 जुलाई शनिवार, शाम 6 बजे Dangal Play पर किया जाएगा। यही नहीं ये फिल्म 4 जुलाई रविवार, सुबह 10:00 बजे भोजपुरी चैनल भोजपुरी सिनेमा पर भी दिखाई जाएगी।

फिल्म की कहानी:

इस फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो फिल्म के ट्रेलर के मुताबिक इस फिल्म की कहानी तीन भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है जिनमें बेहद प्यार है और सब एक ही छत के नीचे मिलजुलकर रहते हैं। लेकिन पिता की मौत के बाद इन भाइयों के प्यार में खटास आ जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Enterr10 Rangeela (@enterr10rangeela)

फिल्म की कास्ट: 

भोजपुरी फिल्म ”हम साथ साथ हैं” में अंजना सिंह के अलावा गौरव झा, देव सिंह, प्रेम सिंह, यामिनी सिंह, शालू सिंह, रंभा सहनी, माया यादव, ललित उपाध्याय, केके गोस्वामी, रिंकू भारती जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अजय कुमार झा ने किया है। फिल्म के लेखक अरबिंद तिवारी हैं। फिल्म के गीत भी इन्होनें ही लिखे हैं, जबकि फिल्म का संगीत ओम झा ने दिया है। प्रदीप सिंह, विनय सिंह, मोनिका सिंह और प्रतीक सिंह इस फिल्म के निर्माता हैं।