newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

इस दिन रिलीज होगा अंजना सिंह का गाना ”गोतिन-गोतिन का झगड़ा”, दिखेगा एक्ट्रेस का अलग अंदाज

Anjana Singh’s new song release: अंजना सिंह को इंस्टाग्राम पर 20 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैंस एक्ट्रेस की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आज अंजना सिंह ने अपनी फिल्म ”हम साथ साथ हैं” के गानों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण डिटेल साझा की है। चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से…

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। अंजना सिंह के लाखों-करोड़ों चाहने हैं जो एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेक़रार नजर आते हैं। अंजना सिंह को इंस्टाग्राम पर 20 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैंस एक्ट्रेस की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आज अंजना सिंह ने अपनी फिल्म ”हम साथ साथ हैं” के गानों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण डिटेल साझा की है। चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

आज आएगा अंजना का नया गाना:

अंजना सिंह ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म ”हम साथ-साथ हैं” के गाने से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। दरअसल, आज अंजना की फिल्म ”हम साथ साथ है” का गाना ”झगड़ा गोतिन-गोतिन के” रिलीज किया जाएगा। अंजना का ये गाना आज यानी 14 जुलाई की शाम 7 बजे रिलीज किया जाएगा। इस गाने को ओम झा, अंजलि यादव और अलका झा ने मिलकर गाया है। गाने के बोल अरबिंद तिवारी ने लिखे हैं और गाने का संगीत भी ओम झा ने दिया है।

बता दें अंजना सिंह की भोजपुरी फिल्म ”हम साथ साथ हैं” का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर 13 जुलाई शनिवार, शाम 6 बजे Dangal Play पर वर्ल्ड प्रीमियर किया गया था। इस फिल्म में अंजना सिंह के अलावा गौरव झा, देव सिंह, प्रेम सिंह, यामिनी सिंह, शालू सिंह, रंभा सहनी, माया यादव, ललित उपाध्याय, केके गोस्वामी, रिंकू भारती जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अजय कुमार झा ने किया है। फिल्म के लेखक अरबिंद तिवारी हैं। फिल्म के गीत भी इन्होनें ही लिखे हैं, जबकि फिल्म का संगीत ओम झा ने दिया है। प्रदीप सिंह, विनय सिंह, मोनिका सिंह और प्रतीक सिंह इस फिल्म के निर्माता हैं।

फिल्म की कहानी की बात की जाए तो इस फिल्म की कहानी तीन भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है जिनमें बेहद प्यार है और सब एक ही छत के नीचे मिलजुलकर रहते हैं। लेकिन पिता की मौत के बाद इन भाइयों के प्यार में खटास आ जाती है।