
नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। भोजपुरी जगत में एक्ट्रेस की धाकड़ फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी अंजना को 20 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना सिंह की फिल्मों और गानों को फैंस खूब पसंद करते हैं और इसी पसंद का नतीजा है कि अंजना सिंह एक और जबरदस्त गाना यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। तो चलिए जानते हैं क्या है गाने में खास!
View this post on Instagram
अंजना सिंह का नया गाना:
अंजना सिंह का नया गाना ”दिलवा बनके तितलियां” बीते दिन यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस गाने को प्रियंका प्रसाद ने गाया है। गाने के लिरिक्स मनीष कुमार ने लिखे हैं। गाने का संगीत मनीष कुमार ने दिया है। ये गाना अंजना की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ”जय हो शीतला भवानी” का है। गाने के वीडियो में अंजना का अंदाज और उनकी खूबसूरती दोनों ही देखते बन रही है। एक्ट्रेस के इस गाने को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। गाने को Bhojpuriya Dabangg Songs के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।
बता दें कि हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह को लखनऊ में आयोजित सरससलिल भोजपुरी 6th सिने अवार्ड में समान्नित किया गया है। एक्ट्रेस को ये सम्मान भोजपुरी फिल्म ”बड़की दीदी” में उनके शानदार काम के लिए दिया गया है। एक्ट्रेस को यहां एक नहीं बल्कि दो-दो अवार्ड से सम्मानित किया गया है। अंजना को फिल्म ”बड़की दीदी” के लिए जहां बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है वहीं अंजना सिंह ने ”मेरी बेटी मेरा अभिमान” के लिए बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक का अवार्ड भी अपने नाम किया है।
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभी हाल ही में अंजना सिंह ने अपनी नई फिल्म ”कुश्ती” की शूटिंग शुरू की है। बीते दिन अंजना ने इस फिल्म के सेट से अपनी कुछ तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसके अलावे अंजना सिंह जल्द ही ”मासूम हाउसवाइफ”, ”हंटरवाली पतोहिया” और ”बिटिया रानी बड़ी सयानी” जैसी भोजपुरी फिल्मों में नजर आएंगी।