newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri Song: अंकुश राजा ने शिल्पी राज से कहा ‘ऐसा थोड़ी न होता प्यार हमसे शादी किसी और से’,सॉन्ग में एक्टर का एनर्जैटिक अंदाज देखने को मिला

Bhojpuri Song: इस गाने के बोल भी कुछ इसी प्रकार के है कि ‘प्यार हमसे शादी किसी और से’। दर्शकों द्वारा इस गाने को खूब पसंद भी किया जा रहा है

नई दिल्ली। आज कल भोजपुरी गाने को भी लोग बहुत सुनते है। शादी मे डीजे में भी भोजपुरी गाने को ही लोग एन्जॉय करते है। भोजपुरी इंडस्ट्री का भी क्रेज लोगो में धीरे धीरे बढ़ रहा है। वहीं अंकुश राजा भोजपुरी इंडस्ट्री के अच्छे एक्टर होने के साथ अच्छे सिंगर भी है। उनकी एक्टिंग के तो लोग फैन है ही साथ ही इनकी गायिकी के भी लोग दीवाने है। अंकुश का नया गाना रिलीज हुआ है जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड प्यार उनसे करती है और शादी किसी और से करती है। इस गाने के बोल भी कुछ इसी प्रकार के है कि ‘प्यार हमसे शादी किसी और से’। दर्शकों द्वारा इस गाने को खूब पसंद भी किया जा रहा है।


गाने के बोल

इस गाने में अंकुश कमाल के मूव्स करते दिखाई दे रहे है। इस सॉन्ग में अंकुश एनर्जैटिक अंदाज में दिखाई दे रहे है। गाने में एक्टर की गर्लफ्रेंड उनसे कहती है ‘कुछ दिन में चली जाउंगी राज से नाता जोड़कर’ जिसमें उनके एक्स बॉयफ्रेंड उनसे कहते है कि ऐसा थोड़े होता है प्यार हमसे शादी किसी और पर। इसी हालात पर इस गाने को पूरा फिल्माया गया है।

अंकुश की पूजा चौधरी के साथ केमिस्ट्री

इस गाने में अंकुश राजा के साथ एक्ट्रेस पूजा चौधरी की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। पूजा चौधरी भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ अच्छी डांसर भी है। प्यार हमसे शादी किसी और से सॉन्ग को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।