newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Hindutva Motion Poster: हिन्दू संस्कृति पर बनी एक और फिल्म “Hindutva” का पोस्टर हुआ रिलीज़, फिल्म बताएगी हिन्दू संस्कृति और धर्म के बारे में

Hindutva Motion Poster: हिन्दू संस्कृति पर बनी एक और फिल्म “Hindutva” का पोस्टर हुआ रिलीज़, फिल्म बताएगी हिन्दू संस्कृति और धर्म के बारे में हालांकि ऐसी फिल्म के बारे में अभी बहुत कम लोग ही जानते हैं। ऐसी फिल्मों के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जानना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचना बहुत जरूरी है।

नई दिल्ली। इस समय हिंदी भाषा फिल्म इंडस्ट्री में कुछ बेहतरीन फिल्मों का निर्माण हो रहा है। जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। इसके अलावा दर्शकों के मन के मुताबिक़ भी हैं। ऐसी फिल्मों को दर्शक पसंद भी कर रहे हैं और देखना भी चाह रहे हैं। आज का समय ऐसा बदला है कि हिन्दू लोग भी बदल गए हैं। इसके अलावा हिन्दू लोग अपने धर्म के प्रति गंभीर भी हो गए हैं। फिल्म के टेस्ट में भी बदलाव आ गया है। आज दर्शक उस फिल्म को भरपूर प्यार दे रहे हैं जो देश के बारे में हो या फिर हिन्दू धर्म के बारे में हो। वहीं वो उन फिल्मों को नकार रहे हैं जिनका धर्म और देश से कोई मतलब नहीं है। हमने देखा है कैसे दर्शकों ने लाल सिंह चड्ढा और शमशेरा जैसी फिल्मों को नकार दिया और वहीं कार्तिकेय 2 (Kartikeya 2) जैसी फिल्मों को प्यार दिया। ऐसा इसीलिए है क्योंकि आज हिन्दू जाग गया है। आने वाले समय में ऐसी और फिल्म लोगों को देखने को मिलने वाली है जिसका नाम है हिंदुत्व (Hindutva)। यहां हम इसी फिल्म के बारे में बात करेंगे।

आपको बता दें हाल ही में हिंदुत्व फिल्म का पोस्टर रिलीज़ किया गया है। पोस्टर में एक लड़का शंख बजा रहा है और उसके पास एक भगवा झंडा लहर रहा है। इसके अलावा ग्राफ़िक के माध्यम से कई ऐसे मन्त्रों का उल्लेख जो वैदिक ग्रंथों में पढ़ने को मिलते हैं। इस फिल्म को करण राज़दान ने लिखा है और डायरेक्ट भी किया है। इसके अलावा करण राजदान के प्रोडक्शन हाउस ने इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है। इस फिल्म को 7 अक्टूबर को रिलीज़ किया जाएगा। पोस्टर के माध्यम से बताया गया है कि इस फिल्म में हिंदुत्व की वो सच्चाई दिखाई जाएगी। जिस सच्चाई से अब तक हिन्दुओं को वंचित रखा गया है।

इस फिल्म में भजन सम्राट अनूप जलोटा (Anup Jalota), रामायण में मां सीता का रोल करने वालीं दीपिका चिकालिया (Deepika Chikaliya), देवों के देव महादेव में मां पार्वती का किरदार निभाने वाली सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) और आशीष शर्मा (Ashish Sharma) मुख्य भूमिका में दिखने वाले हैं। इस फिल्म में लोगों को हिंदुत्व के मूल्य व उससे जुड़ी संस्कृति के बारे में तो बताया ही जाएगा| इसके अलावा लव, बचपन, सामाजिक दूरियां जैसी बातें भी दिखाने की कोशिश की गयी हैं। फिल्म में हिंदुत्व से जुड़े हुए अच्छे संवाद रखे गए हैं। फिल्म के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया गया है कि कैसे हिन्दू धर्म एक समर्पण का धर्म है। कैसे ये धर्म दूसरे का आदर और सम्मान करता है। फिल्म के माध्यम से हिंदुत्व की वो असल परिभाषा बताने की कोशिश करी गयी है जिसके कारण हिन्दू धर्म गर्व करता है।

मुख्यतः फिल्म हिन्दू धर्म से जुड़ी हुई बातों को कहती हुई कॉलेज में होने वाली राजनीति से भी लोगों को रूबरू कराएगी। इस फिल्म के माध्यम से राजनीति के उन दृश्यों से पर्दा उठेगा जहां छात्रों को शिक्षा के नाम पर बेवकूफ बनाया जाता है। यह फिल्म को आने वाले समय में दर्शकों का बहुत प्यार मिल सकता है। अगर इस फिल्म को बेहतरीन ढंग से बनाया गया तब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा बिजनेस करने वाली है। आज ऐसी फिल्मों की दर्शकों की मांग है ऐसे में दर्शकों को ऐसी फिल्म मिलना, दर्शक और मेकर्स दोनों के लिए सोने पे सुहागा है। समय की मांग के हिसाब से दर्शकों को फिल्म मिल रही है और इस फिल्म से मेकर्स को भी फायदा होने की संभावना है। हालांकि ऐसी फिल्म के बारे में अभी बहुत कम लोग ही जानते हैं। लेकिन जब ये फिल्म अच्छी बनी होगी तो शायद इस फिल्म के बारे में अधिक से अधिक लोग जानेगे। ऐसी फिल्मों के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जानना चाहिए। क्योंकि अगर ऐसी फिल्मों की सराहना की जाएगी तभी भविष्य में ऐसी फिल्में बन पाएंगी। ऐसे में इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचना बहुत जरूरी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)