newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anupama 2 August 2023: बरखा के बहाने काव्या पर निशाना साधेगा वनराज, अब इस धोखे का लेगा बदला

Anupama 2 August 2023: काव्या को लग रहा है कि वनराज को कुछ नहीं पता। इसलिए काव्या वनराज से कहती है कि वो बिल्कुल ठीक है और बच्चा भी ठीक है। वनराज काव्या की सारी बातें सुनता है लेकिन कुछ कहता नहीं है। जिसके बाद सभी लोग इस बारे में बात करते हैं कि लड़का होगा या लड़की। बा कहती है कि मुझे तो लड़का चाहिए लेकिन बाकी सभी कहते हैं कि उन्हें लड़की चाहिए।

नई दिल्ली। टीवी की दुनिया में अनुपमा टीआरपी चार्ट में हमेशा टॉप पर बना रहता है। शो में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता रहता है जिसको लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट लेवल बरकरार रहता है। बीते एपिसोड में आपने देखा कि काव्या बताती है कि प्रेग्नेंसी के बात उसने अनिरुद्ध को बताया था लेकिन उसने कहा कि क्या गारंटी है कि वो बच्चा वनराज का नहीं मेरा है। उसने मुझे बच्चा गिराने के लिए कहा। ये बच्चा मेरी जीने की वजह है क्योंकि अगर ये नहीं होता तो मैं मर जाती।

anupama1

सदमे में जाएगा वनराज

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि काव्या के बच्चे का सच वनराज को भी पता चल गया है। अनुपमा कहती है कि अब तुमको वनराज और बाकी लोगों को सच बताना है या नहीं..ये फैसला तुम्हारा होगा। अब काव्या समझ नहीं पा रही है कि वो आगे क्या करें। वनराज को दरवाजे के बाहर देखकर अनुपमा चौंक जाती है। वनराज बदहवास सी हालत में बैठा होता है, उसके चेहरे पर कोई भाव नहीं होता है। एक बार फिर अनुपमा के हंसते-खेलते परिवार को नजर लग गई है। सभी लोग काव्या के बारे में पूछते हैं लेकिन अनुपमा बहाना बना देती है कि वो थोड़ा आराम करके आ रही हैं।


टूट जाएगा वनराज

काव्या को लग रहा है कि वनराज को कुछ नहीं पता। इसलिए काव्या वनराज से कहती है कि वो बिल्कुल ठीक है और बच्चा भी ठीक है। वनराज काव्या की सारी बातें सुनता है लेकिन कुछ कहता नहीं है। जिसके बाद सभी लोग इस बारे में बात करते हैं कि लड़का होगा या लड़की। बा कहती है कि मुझे तो लड़का चाहिए लेकिन बाकी सभी कहते हैं कि उन्हें लड़की चाहिए। वनराज के लिए ये सारी बातें सुनना मुश्किल हो जाता है और वो वहां से निकल जाता है। अनुपमा को पता है कि वनराज परेशान है, इसलिए वो उसका पीछा करती है। वनराज बाहर जाकर चीखकर अपना सारा गुस्सा निकालता है और अनुपमा डर जाती है कि अब आगे क्या होगा। वनराज अनुपमा से कहता है कि मेरी जिंदगी खराब हो गई, मेरे साथ धोखा हो गया। एक ही पल में सब कुछ खत्म हो गया है, जबकि काव्या से मैंने सच्चा प्यार किया था। अनुपमा वनराज का हौसला बढ़ाने की कोशिश करती है।